किल कोरोना 03 के तहत सर्वे पूर्ण करने सीईओ ने दिए निर्देश
अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़ियारास में आज सीईओ साहब का किल कोरोना 3 के तहत दौरा हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागदेवे के द्वारा ग्राम पंचायत मेंडियारास में शीघ्रता के साथ किल कोरोना 03 सर्वे पूर्ण किए जाने के संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कोरोना वॉलिंटियर को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मेंडियारास में अक्सीमीटर तथा अन्य आवश्यक उपकरण भी खरीदी के लिए निर्देशित किया गया। सीईओ ने ग्राम पंचायत मेंडियारास में पैदल यात्रा करके लोगो सेे अपील की मास्क पहनने और बुखार जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराए, और समय समय पर दवाई लेते रहे।
ये रहे उपस्थित
ग्राम पंचायत मेंडियारास के सरपंच सियालाल कोल, सचिव अरुण कुमार द्विवेदी रोजगार सहायक दयाराम कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी मधु सोनी , कोरोना वालेंटियर मोहन सिंह संतोष कोल देवमणि कोल और समस्त ग्रामवासी।


Subscribe to my channel
Comments are closed.