नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के नाक-कान-गला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कविता सचदेवा ने ब्लैक फंगस के लक्षणों की जानकारी देते हुये कहा है कि समय पर उपचार शुरू होने से यह बीमारी जल्दी दूर हो सकती है ।
म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) से डरने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है । डॉ सचदेवा ने लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त विशेषज्ञ चिकित्सकों से सम्पर्क करने की सलाह देते हुये बताया कि मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के उपचार की पूरी सुविधायें उपलब्ध हैं ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.