जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचा रही इंदिरा रसोई
शहडोल। कांग्रेस आईटी सेल द्वारा इन दिनों लगातार इंदिरा रसोई संचालित की जा रही है कांग्रेस भवन परिसर में संचालित इंदिरा रसोई से रोजाना 300 पैकेट जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सबी खान बंटी एवम् उपाध्यक्ष शेख आबिद के नेतृत्व में लगातार 35 दिनों से इंदिरा रसोई संचालित हो रही है ।
जहां से तैयार भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सबी खान ने बताया है कि लंबे समय से चल रहे लॉक डाउन तथा फैले कोरोनावायरस के चलते कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं।
गरीब मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
इन सभी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए कांग्रेस आईटी सेल द्वारा इंदिरा रसोई संचालित कर तैयार भोजन उन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य में सरहानीय योगदान हुशैन अली ,सोहन गुप्ता, शाद अहमद, डाॅ शिम्पी अग्रवाल,आपना मेडिकल शहडोल ,सोनू मिहानी,रिषभ वर्मा, साजिद सिद्दीकी , सौरभ सेन,तनवीर अली सेखु, सैफ खान,अजय सनपाल,दीपक,सागर ,वीरू,अंशु खान,समीर अली, तैमुल खान,अमन दाहिया,रोहित दहिया, खान,आदित्य, दिपांशु, अपनी अपनी जिम्मेदारी क्रमशः निभा रहे हैं



Subscribe to my channel
Comments are closed.