भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़ :-कोरोना के उपचार के नाम पर ज्यादा दिये गयेबिल से दिलाई 85 हजार की छूट

233
Above News

कोरोना के उपचार के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल करने की मिली शिकायत पर प्रशासन की टीम ने निजी अस्पताल द्वारा दिये गये बिल की राशि में से 85 हजार रुपए की राहत मरीज के परिजनों को दिलाई है।
नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल ने प्रकरण के बारे में जानकारी देते बताया कि दीनदयाल चौक के समीप स्थित स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती संदीप साहू नाम के कोरोना मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज के नाम पर 2 लाख 65 हजार रुपए तथा दवाओं का 90 हजार रुपये का बिल दिये जाने की शिकायत एसडीएम अधारताल से की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि कोरोना से स्वस्थ होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिल बढ़ाने के लिए मरीज को डिस्चार्ज भी नहीं किया जा रहा है। मरीज के परिजनों के मुताबिक भर्ती होते समय ही 70 हजार रुपये उपचार के तथा 50 हजार रुपये दवाओं के जमा किये जा चुके थे।
नायब तहसीलदार श्री जायसवाल ने बताया कि मरीज के परिजनों की इस शिकायत को कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के संज्ञान में भी लाया गया। नायब तहसीलदार के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर उनके एवं डॉ. विभोर हजारी द्वारा अस्पताल जाकर जांच की गई तथा बिलों का परीक्षण करने के बाद अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर हॉस्पिटल चार्ज के 85 हजार तथा दवाओं के बिल में से दस प्रतिशत राशि कम कराई गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper