भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आंगनवाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत की ओर से किल करोना उपकरण किट किया गया वितरण

268
Above News

अनुपपूर।देश प्रदेश के साथ साथ ग्रामीणयलों में बड़ रहे कोरोना संक्रमण से नियंत्रण एवं बचाव के मद्दे नजर ग्रामीण आम जनों की हितार्थ उनकी सेवा में लगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों को आज ग्राम पंचायत कोलमी के विशेष पहल पर पल्स ऑक्सीमीटर ,थर्मामीटर मास्क एवं सैनिटाइजर किट प्रदान किया गया|

गौरतलब है कि
विकासखंड जैतहरी के ग्राम पंचायत कोलमी छुलकारी गांव में लगातार ऐसी विषम परिस्थिति में गांव में सेवा देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पंचायत की ओर से पल्स ऑक्सीमीटर थर्मामीटर सैनिटाइजर एवं मास्क जैसे जरूरी उपकरण किट प्रदान किया गया ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद का सहयोग किया जा सके|
इस संबंध में ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी पनिका ने बताया कि आज की विषम परिस्थिति में किसी का भी प्रत्यक्ष सहयोग कर पाना मुश्किल होता है फिर भी ऐसी संकट की घड़ी में हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों के द्वारा कोरोना महामारी के नियंत्रण एवं बचाव हेतु घर घर पहुंच कर आवश्यक जानकारी तथा सहयोग प्रदान किया जा रहा है|

आशा कार्यकर्ता सहित पंचायत प्रतिनिधि के महत्वपूर्ण भूमिका

ग्राम प्रधान अनीता देवी पनिका ने कहा कोरोना के विरुद्ध सभी को मिलकर लड़ना है कोलमी, छुलकारी मिलाकर पांच आशा वही चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस प्रकार लगभग 700 परिवारों की निगरानी एवं बचाव हेतु उनके मध्य जागरूकता लाने उन्हें वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने कोविड-19 लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराने एवं घर से बाहर अनावश्यक न निकलने सहित आवश्यक जानकारी से अवगत कराने का काम कार्यकर्ताओं सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं सचिव रोजगार सहायक ने भी घर घर जाकर ग्रामीणों के प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा पंचायत कर्मचारियों के द्वारा यथासंभव जनसंपर्क कर आवश्यक सहयोग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है|
इस आपदा में सहयोग प्रदान कर रहे हैं कार्यकर्ता महानुभाव का धन्यवाद ज्ञापित कर करोना की लड़ाई में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की है इस अवसर पर पंचायत सचिव समय लाल राठौर रोजगार सहायक आशीष कुमार मिश्रा सरपंच पति राजेश प्रसाद पनीका के द्वारा पल्स ऑक्सीमीटर थर्मामीटर सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग प्रदान किया गया|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper