विधायक एवं एसडीएम ब्यौहारी ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरीक्षण
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के सिविल अस्पताल ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सिविल अस्पताल ब्यौहारी में बनाएं गए फीवर क्लीनिक व कन्या पाठशाला व सिविल अस्पताल ब्यौहारी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने जो भी व्यक्ति आते है मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए तथा उनका थर्मल स्क्रीनिंग भी करें। उन्होने वैक्सीनेशन कराने आए लोगो से कहा कि अपने परिवार व परिचितो को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करे। विधायक ने बीएमओ को कहा है कि सिविल अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई करवाएं तथा विधायक निधि से प्राप्त एम्बुलेंसो को सुचारू रूप चलाना सुनिश्चित करें।



Subscribe to my channel
Comments are closed.