जबलपुर न्यूज़:-कलेक्टर श्री शर्मा ने मझौली में कोरोना नियंत्रण को लेकर की बैठककलेक्टर श्री शर्मा ने मझौली में कोरोना नियंत्रण को लेकर की बैठक!
कलेक्टर श्री IAS Karmveer Sharma ने मझौली जनपद सभागार में बैठक कर कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के दौरान गांव-गांव सर्वे सेंपलिंग, संक्रमित व्यक्ति, अस्वस्थ व्यक्ति, होम आइसोलेशन, कोरोना कंट्रोल रूम, मरीजों से संवाद, ऑक्सीजन व्यवस्था, कोविड केयर सेंटर व दवाइयों पर आवश्यक चर्चा की गई और कहा कि संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहे, उन्हें समुचित दवाइयां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोविड को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें और संक्रमण का चेन तोड़े।
इस दौरान बैठक में कंट्रोल रूम के प्रभारी से भी जानकारी ली गई और कहा कि संक्रमित व्यक्तियों से संवाद के दौरान क्या-क्या निर्देश दिए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेट हो, यह उनके लिए अतिरिक्त सुविधा है यदि वे होम आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में लाएं। कोई भी संक्रमित व्यक्ति यदि कोरोनावायरस की रोकथाम व बचाव की अवहेलना करता है और संक्रमण फैलाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। संक्रमण रोकने के लिए उन्होंने कहा कि भीड़ एकत्र न होने दे, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, मास्क लगाएं और सैनिटाइजर करते रहें। गांव-गांव सर्वे हो और किसी प्रकार के बुखार या संक्रमित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित होने पर उन्हें तत्काल होम आइसोलेट करें या कोविड केयर सेंटर में पहुंचाएं और उनके उपचार करें। बैठक के दौरान तहसीलदार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीएमओ नगर परिषद सहित जनपद स्तरीय सभी अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक के बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद कार्यालय में बनाये कोरोना कंट्रोल रूम को भी देखा।



Subscribe to my channel
Comments are closed.