भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन।
कोरोना योद्धा समाज सेवियों को वास्पबेपोराइजर मशीन का किया गया वितरण।

247
Above News

शहडोल।कांग्रेश भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेश जनो ने नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेश जनो ने राजीव जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
इस मौके पर जिला कांग्रेश अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने राजीव जी को याद करते हुए कहा कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी जी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा था। अपनी आधुनिक और प्रगतिशील सोच से उन्होंने भारत में सूचनाक्रंाति का सूत्रपात किया। उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि हम आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी की शुरूआत कर देश में भारत संचार नेटवर्क और कम्प्यूटर क्रांति का आगाज किया तथा वर्तमान के डिजिटल इंडिया की नींव रखी। राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को भी अधिक अधिकार देकर देश में लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को बढ़ावा दिया। उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नीरज द्विवेदी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष सिंप्पी अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम गौतम ,पार्षद सुफियान खान, पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह जीतू, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनरेश तिवारी, कांग्रेस नेता राम लखन तिवारी,जिला कांग्रेस प्रवक्ता खिरोधर सोंधिया,कांग्रेश नेत्री सहीन युवा कांग्रेस जिला महासचिव निशान जोशी,गोहपारू व्लाक कांग्रेश अध्यक्ष प्रेम धारी मार्को, पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, कांग्रेस नेता सोराब सिह मनु, बृजेंद्र सिह, अतुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जैसीनगर वसीम खान, सनी खान, श्री नमो गर्ग,
कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान
इस अवसर पर नगर पालिका के कमर्चारियों को सम्मनित कर वास्पबेपोराइजर का वितरण किया गया जिसमें दुर्गेश गुप्ता, भूपेश कोहरे सहित श्री सुदामा जी, बुल्ला यादव, हेमन्त सेन, उर्मिला पनिका ,अन्य कई समाज सेवियो को सम्मनित कर वास्पा बेपोराइज्र मशीन व जरूरत मन्द सैकड़ों परिवारों को सुखा राशन का वितरण किया गया।
वही आज राजीव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं समस्त प्रकोष्ठों के द्वारा
इस कोरोना महामारी के दौरान जिले में कोविड-19 के मरीजो एवं उनके परिवार जनों के सुविधा प्रदान करने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा आज से आरंभ की गई है ।जो कोरोना मरीजो जिला कंग्रेस द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper