अवैध रेत उत्खनन रोकने गये ग्रामीणो से रेत माफियाओ ने की मारपीट
शहडोल । जहां एक ओर पुलिस कप्तान अवधेश कुमार गोस्वामी जिले मे अवैध कारोबार के खिलाफ अभीयान चला कर बडी बडी कार्यवाहीयां करवा रहे है वही अधिनस्त बुढार पुलिस कर्मी कोरोना वायरस संक्रमण आपदा काल मे मोटी कमाई का जरीया अवैध रेत के जरीये मोटी कमाई कर रहे है रेतमाफियोंं से साटगांठ कर कोरोना वायरस संक्रमण जैसी आपदा काल मेे पुलिस कर्मी अवैध रेत के कारोबार से भर रहे है अपनी जेबे ।ताजा मामला बुढार थाना अंतरगत ग्राम पंचायत नेमुहा का है जहां बुढार पुलिस और रेतमाफियाओ से साटगांठ की पोल ग्रामीण ने खोल दी ग्रामीणो ने नेमुहा क्षेत्र मे होरहे अवैध रेत उत्खनन की कई बार सुचना भी दिया गया था लेकिन पुलिस के द्वारा कार्यवाही न करते देख खुद ग्रामीण द्वारा रेत का अवैध उत्खनन रोकने पर रेत माफियो ने ग्रामीणो पर हमला तक कर दिया वही बुढार पुलिस ने ग्रामीणो को लगाई फटकार ।
सोन नदी,कसेड से धडल्ले से चल रहा अवैध रेत उत्खनन का कारोबार
बुढार थाना अंतरग अगर देखा जाय तो इन दिनो कोरोना वायरस संक्रमण काल मे अवैध रेत उत्खनन का कारोबार जमके चल रहा है ।और बुढार पुलिस जानकर आंजान बनी है ।सेमरा हडहा घाट,बटली घाट,कसेड,धनगवां आदी कई जगहो से रेत का अवैध कारोबार हो रहा है पर बुढार पुलिस को शायद अवैध उखनन की जानकारी नहो आप स्वयंम अंदाजा लगा सकते है की क्षेत्र मे रेत का अवैध कारोबार चल रहा हो और पुलिस को पता नहो क्या यह संभव हो सकता है कही न कही रेत माफियाओ के साथ पुलिस की साटगाठ समझ मे आती है वही बटली घाट ,कसेड से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है आखिर जिममेदार कौन अब देखना यह है की बुढार थाना प्रभारी क्या कार्यवाही करते है ।बेबाक शक्ति समाचार के पास आई विडीयो मे दबंग रेतमाफिया कैसे दबंगयी दिखा रहे है ग्रामीण को देखा गया है ।
यह है पुरा मामला
बुढार थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नेमूहा मैं अवैध रूप से रेत का उत्खनन रेत माफियाओं द्वारा खुलेआम किया जा रहा है।कसेढ़ नदी पर जब कुछ ग्रामीण रेत माफियाओं का विरोध करने पहुंचे तो रेत माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई।ग्रामीण अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागे तो माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि हथियारों के साथ माफियाओं ने ग्रामीणों का पीछा करते हुए गांव तक जा पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मारपीट कर उनको धमकाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब इसकी सूचना उन्होंने तहसीलदार और पुलिस कर्मियों को दी गई तो उन्होंने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया और टालमटोल कर के उन्हें की फटकार लगा दी।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रेत माफिया नामदेव और साहू बंधुओं के बारे में पुलिस को इसकी सूचना दी तो कोई कार्यवाही नहीं हुई।पुलिस द्वारा स्वयं ही माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है।कुछ समय से लगातार सोन नदी के बटली घाट मैं माफियाओं ने तांडव मचा रखा है और पुलिस मौन है।
इनका कहना है
मुझे रेत बालो से कोई मतलब नही है अवैध रेत उत्खनन की सुचना मिलती है तो हमरे द्वारा कई बार कार्यवाही की गयी है और जहां भी सुचना आती है हम कार्यवाही करते है ,रही बात नेमुहा की तो आप विडीयो भेजिऐ मे कार्यवाही करुगा ।महेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी बुढार…..










Subscribe to my channel
Comments are closed.