खूनी संघर्ष, रेत नाका के गुर्गो ने बीजेपी नेता के भाई को मारी गोली
जबलपुर।मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रेत विवाद में शहपुरा में खूनी संघर्ष हो गया रेत नाका के गुर्गो ने बीजेपी शहपुरा मंडल अध्यक्ष के भाई को गोली मार दी इस दौरान लगभग 15 राउंड फायरिंग की गई गोली जबड़े को चीरते हुए कान के पास से निकल गई पुलिस ने मौके से कुछ कारतूस भी जब्त किए हैं वहीं विवाद के दौरान एक राहगीर का सिर आरोपियों ने फोड़ दिया विवाद की सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित चार थाने का बल पहुंच गया है
शहपुरा निवासी बीजेपी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गौर के छोटे भाई दीपक सिंह और और उनके साथी कार से शहपुरा चरगवां रोड पर रेतनाका पड़ाव से मंगलवार रात 8:30 बजे निकल रहे थे बताया जा रहा है कि उनके पीछे रेत से भरी गाड़ियां भी निकल रही थी जिसे रेतनाका पर मौजूद गुर्गो ने रोक लिया बीते 3 दिनों से विवाद गरमाया हुआ था आरोप है कि रेतनाका पर मौजूद गुर्गों ने दीपक सहित उसके साथियों पर दनादन कई राउंड फायरिंग कर दी एक गोली दीपक के जबड़े को चीरते हुए कान के पास से निकली
रेतनाका के गुर्गो ने विवाद के दौरान बेसबॉल के डंडे भी चलाए इस हमले में शहपुरा निवासी राहगीर मनोज सोनी (50)का सिर फट गया वह नर्मदा दर्शन कर घर जा रहा था विवाद की चपेट में आ गया दीपक सिंह को गोली लगते ही डायल 100 पर सूचना दी गई लगभग 20 मिनट बाद ही 500 मीटर की दूरी तय कर शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे मौके पर दो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली रेतनाका की चौकी में भी तोड़फोड़ की गई जो गोली लगने के बाद दीपक सिंह के पक्ष वालों ने की वही दीपक को गंभीर हालत में शहपुरा से जबलपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनके जबड़े का ऑपरेशन किया जबकि घायल राहगीर मनोज सोनी को शहपुरा में भर्ती कराया गया विवाद की खबर मिलते ही पाटन एसडीओपी देवी सिंह सहित शहपुरा भेड़ाघाट चरगवां बेलखेड़ा थाने का बल पहुंच गया एएसपी शिवेश सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे हैं दीपक का शहर में शंकरशाह वार्ड में भी घर है वह ज्यादातर शहर में ही रहता और यहां से पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा है उसकी गोटेगांव विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू पटेल से गहरी दोस्ती है गोली लगने की खबर पाकर मोनू पटेल भी निजी अस्पताल पहुंचा था खुद दीपक भी बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता और जबलपुर रिलायबल ऑर्गेनाइजेशन का अध्यक्ष है पुलिस पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव भी बढ़ गया है


Subscribe to my channel
Comments are closed.