भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक नं.से दो नं का कोयले का काला कारोबार,चचाई पुलिस ने पकडा कोयले से लोड ट्रेलर,पिकप

341
Above News

अनूपपुर/चचाई ।कोरोना संक्रमण काल मे जहां हर कोई कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का प्रयास कर रहा है वही पुलिस प्रशासन भी पुरी सक्रियता से कोरोना काल मे जनता को अपनी सेवा दे रही है तथा जनता से कोरोना गाईडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है वहीं दुसरी तरफकोल माफिया खाली सडक का फायदा उठा करोडो कमा रहे है सही नम्बर प्लेट पर कूट रचना करते हुए फर्जी नं. पीले रंग के प्लास्टिक में काले रंग के रेडियम स्टीकर से लिखा हुआ चिपकाकर दोनों ट्रेलरो के नम्बर प्लेट में एक ही वाहन के नम्बर प्लेट लगा लाखो का कोयला बेच लाखो कमा रहे है ।

क्या कहते है सुत्र ,कैसे होता है काले हीरे का अवैध कारोबार

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रामजीत नाम का व्यक्ति बिलासुपर जो कि कालरी अमलाई और बरतराई 4G,मे साईडिंग डिसपैच का कार्य करता है ये बहुत बडा कोल माफिया है जो कि बिगत २वर्षो से अमलाई से साईडिंग डिसपैच कि गाडियों से माल की हेराफेरी करता है वहीं सुत्रो ने यह बताया की यह अपनी गाडियों मे नंबर प्लेट रेडियम से लिखवाता है एवं सेमकलर की गाडियो को चलवाता है जिससे इसका काम आसानी से होता है एक सेम कलर की गाडिया कालरी मे चलती है और दुसरी बाहर चलती है जिसके इंजन नंबर एवं चेचिस नंबर से पता लगाया जा सकता है वहीं खराब कोयला बिलासपुर से लाता है और सही कोयला साईडिंग मे डालता है यह खेल लगभग दो वर्षो से चल रहा है वही सुत्रो ने यह भी बताया की एैसा ही ये बरतराई युजी खदान जमुना कोतमा ऐरीया मे भी करता है जिसका उदाहरण G-10 BD-4737 तथा 4738 मे देखा जासकता है रेडियम का नंबर प्लेट रहता है रेडियम उखाडता है दुसरी गाडी मे लगाता है कालरीयो मे लगे सीसी कैमरो,गाडी का इजन नंबर ,चेचीस नंबर की अगर जांच कि जाये तो हो सकता है कोयले के अवैध कारोबार का बडा खुलासा पर सबसे बडा सवाल तो यह है की कार्यवाही करे कौन …….

एक नं.से दो नं का कोयले का काला कारोबार

दिनांक 29 मई को रात्रि करीब 12 बजे मुखबिर सूचना मिली की धनपुरी ओ सी एम डी सेक्टर के बुम्म बेरियर से दो ट्रेलर जिनका नं.CGIOAV9592 अवैध रूप से कोयला लोड करके धनपुरी डी – सेक्टर से बिलासपुर तरफ जाने वाले हैं। मुखबिर द्वारा यह भी बताया गया कि ए.आर. कोल कंपनी के ट्रेलर क्र. CGIOAV9594 के सही नम्बर प्लेट पर कूट रचना करते हुए फर्जी नं. पीले रंग के प्लास्टिक में काले रंग के रेडियम स्टीकर से CG10AV9592 लिखा हुआ चिपकाकर लगाकर दोनों ट्रेलरो के नम्बर प्लेट में एक ही वाहन के नम्बर प्लेट लगे हैं उक्त ट्रेलर में अवैध रूप से कोयला लोड कर धनपुरी ओसीएम डी सेक्टर से बिलासपुर तरफ जायेगा।

चचाई पुलिस ने पकडा ट्रेलर,पिकप

मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया दौरान रेड कार्यवाही उक्त फर्जी नं० के ट्रेलर में अवैध रूप से 32.770 टन कोयला कीमती 01 लाख बिना टीपी के व वाहन ट्रेलर कीमती 40 लाख, 01 पिकअप कीमती 04 लाख कुल 45 लाख रूपये का ट्रेलर व पिकअप वाहन चालक राजकुमार यादव पिता कमलेश यादव उम्र 20 साल निवासी बरहाटोला, संजय मिश्रा पिता बाबू लाल मिश्रा उम्र 46 साल निवासी पसान थाना भालूमाड़ा, यशचन्द्रा पिता मनोज चन्द्रा उम्र 21 साल निवासी बिलासपुर के कब्जे से जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया है ।

इन पर भी अपराध दर्ज

आरोपी मैनेजर गज्जू सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह, ट्रेलर वाहन का मालिक (स्वामी), धनपुरी ओसीएम डी सेक्टर का बुम्म बैरियर का व्यक्ति, कांटा घर में कार्यरत कर्मचारी, टायरेक्स लोडिंग आपरेटर के खिलाफ थाना चचाई में अप) धारा 379,414,467, 468, 471, 120बी ताहिए एवं 4/21 खान खनिज अधि) कायम किया गया है। जो 05 व्यक्ति दस्तयाब नहीं हुए हैं।

पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल

चचाई थाने कि पुलिस ने रात कोयला लोड गाड़ी पकडी जो कि खदान से नंबर प्लेट चेंज करके ए आर कोल फर्म संचालक रामजीत सिंह केे फर्म मे चल रही थी । अमलाई ओसीएम,और धनपुरी ओ सी एम का सीसी टीवी चेक करवाइ जाय तथा किस नंबर से गाडी बाहर हुई अच्छे से अगर जांच होगई तो ब्लैक लिस्ट हो सकती है दोनो गाडियां और ए आर कोल फर्म सालभर से चल रहा कोयले का काला कारोबार
ऐ आर फर्म के नाम से कॉलरी मैं रजिस्ट्रेशन है ।वहीं
भा.द.वी. 420,406 की धारा आखिर क्यो नही लगायी गयी, जो गाड़ी माइंस में चल रही है उसका इंजन नं. और चेचिस नंबर ट्रेस नहीं किया गया आखिर क्यो हो सकता है वह गाडी भी हो सकती दूसरी हो पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे कई सवाल ।मामला बडा कार्यवाही छोटी आखिर एआर फर्म के संचालक को क्यो बचा रही है पुलिस पर उठ रहे कई सवाल ।

इनकी रही सरानिय भुमिका

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री एम. एल. सोलंकी (भा.पु.से), अति) पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओ (पी) अनूपपुर कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एन. प्रजापति द्वारा गठित टीम उनि संजय खलखो, सउनि महिपाल प्रजापति, सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. विनय त्रिपाठी, आर० शेख रसीद के व्दारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

इनका कहना है –
मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया ट्रेलर का नम्बर बदल कर अवैध कोयला परिवहन कर रहे वाहन को जप्त किया गया है। साथ ही अन्य 5 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। जांच अभी चल रही ।
बी.एन. प्रजापति
थाना प्रभारी चचाई

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper