भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कांग्रेस विधायक सुनील सराफ अपनी टिप्पणी वापस लें- नीलम सिंह

243
Above News

शहडोल:-कांग्रेस नेत्री नीलम सिंह ने पेस विज्ञप्ति के माध्यम से सोसल मीडिया में विन्ध्य क्षेत्र के नेता पर की गई टिप्पणी पर मांग की है कि माननीय विधायक सुनील सराफ जी आपके द्वारा किया गया टिप्पणी विंध्य क्षेत्र और विंध्य क्षेत्र के नेता के संबंध में विलकुल अशोभनीय है जिसके बारे में भी आप टिप्पणी किए हैं उनकी भूमिका पूरे प्रदेश में अग्रणी है ….जिस नेता के संघर्ष का कोई मुकाबला प्रदेश में किसी से नहीं है …वो अपने आप में कद्दावर नेता हैं कल तक आप भी उन्हीं की गणेश परिक्रमा करते नजर आते थे और आपको कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष से जब हटा दिया गया था तब वहीं अभयदान के लिए चक्कर लगाते दिखते थे और उनके अनापत्ति के बाद ही आपको कांग्रेस का टिकट मिल पाया था और आज चुनाव जीत कर इतना गुरूर अच्छा नहीं कि आप इस कद्दावर नेता के बारे में टिप्पणी करें…. आपके इस टिप्पणी से हम सब विंध्य के कार्यकर्ता आहत हुए हैं और रही चुनाव हारने की बात तो बंगाल में पूर्ण बहुमत के बाद ममता बनर्जी चुनाव हार गई तो क्या ममता बनर्जी पर ही कार्यकर्ता प्रश्न उठायेंगे जिसके सर पर पूरे प्रदेश का चुनाव जिताने का दायित्व था वो चुनाव हार गया तो क्या हुआ आज उसी विंध्य के नेता ने विपक्ष में रहकर 15 साल तक किये गये संघर्ष का परिणाम था कि प्रदेश में कांग्रेस का सरकार बन पाया था इसलिए किसी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करना ग़लत बात है यहां पर वहीं कहावत चरितार्थ हो रहा है …कद ना काठी,और हवा में घुमाएं लाठी।। आप अपनी टिप्पणी को वापस ले आपसे सादर निवेदन आपकी नीलम सिंह ओपीएम कांग्रेस नेत्री शहडोल।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper