भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा का भूमाफियाओं पर बरसा कहर

266
Above News

नगर सेवा अभियान में करोडों की भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त


शहडोल -कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शीघ्र ही राजस्व सेवा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत  बंटवारा, सीमाकंन, फौती नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण किया जाएगा।  कमिश्नर ने कहा शहडोल संभाग के सभी कलेक्टर राजस्व सेवा अभियान की तैयारियां करें।कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में शासकीय भूमि के  अवैध प्रकरणों  को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें।  उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को हटाएं, अवैध कब्जों की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोटवारों और पटेलो की बैठके लें तथा उनके अवैध कब्जों की जानकारी लेकर कार्यवाही करें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में चलाए जा रहें नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत शहडोल संभाग के सभी जिलों में नालियों की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, सड़कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों से कचरे का उठावं करना, ब्लीचिंग पाउडर का छिडकांव करना, मच्छररोधी दवा का छिडकावं कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं नगरीय क्षेत्रों के बिजली खम्बांे का भी मेंटेनेंस किया जा रहा है।
संभागीय मुख्यालय शहडोल में विराट मंदिर के पास बाणगंगा पार्क के सामने वर्षाे से अतिक्रमण की गई करोडों रूपये मूल्य की शासकीय भूमि को कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मुक्त कराया गया है। कलेक्टर द्वारा आज कमिश्नर शहडोल संभाग को अतिक्रमण से मुक्त की गई भूमि का अवलोकन कराया गया था अतिक्रमण की गई भूमि पर कराये जाने वाले निर्माण कार्याें के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा नगर सेवा अभियान के तहत किये जा रहें इस कार्य की सराहना की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper