भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में चार लोगों को मिली जगह संघठन के प्रति आभार व्यक्त

230
Above News

अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यसमिति के  सदस्यों की सूची मंगलवार देर रात प्रदेश कार्यालय मंत्री डा राघवेन्द्र द्वारा घोषित कर दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की टीम में अनूपपुर जिले से 4 लोगों को स्थान दिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी है।

        भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनूपपुर जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह रामदास पुरी , रामलाल रौतेल ,एवं दिलीप जायसवाल को प्रदेश कार्यसमति का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति में उक्त 4 सदस्यों को स्थान मिलने पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, नरेन्द्र मरावी, अनिल गुप्ता, आधाराम वैश्य, जीतेन्द्र सोनी, ओमप्रकाश द्विवेदी, सुदामा सिंह  राम अवध सिंह अशोक लाल  उमेश मिश्रा  राजेश सिंह सिद्धार्थ शिव सिंह धर्मेंद्र वर्मा पुरुषोत्तम सिंह राजू गुप्ता  अनिल पटेल मनोज द्विवेदी, लवकुश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, भारत सिंह,नवल नायक, राहुल पाण्डेय , गजेन्द्र सिंह, हीरा सिंह,अजय शुक्ला, अरुण सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper