वर्दीधारियों ने मुख्यालय के वाशिंदों को पढ़ाया अनलॉक-02 का पाठ
शहडोल। अनलॉक -02 के दूसरे दिन आज पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य हेड क्वार्टर के उप अधीक्षक बीडी पांडे यातायात पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी के साथ ही कोतवाली प्रभारी और दर्जनों पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों ने आज पुरे मुख्यालय के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया गया।अधिकारियों ने व्यापारियों सहित मुख्य मार्ग पर आवाजाही कर रहे नागरिकों को भी लॉकडाउन और अनलॉक के संदर्भ में जानकारी दी, इस दौरान कई दुकानदारों जिन्होंने अनलॉक के नियमों का उल्लंघन किया था उनके चालान भी काटे गए, इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दोनों ने ही आम जनों से अनलॉक 2 के नियमों का पालन करने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की अपील की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में अन्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए बल्कि खुद भी आगे बढ़कर कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए सोशल डिस्टेंस आदि का उपयोग करना चाहिए।



Subscribe to my channel
Comments are closed.