भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ब्रेकिंग खबर: 1234 जाचों में शून्य रहा कोरोना का आंकड़ा

226
Above News

शहडोल। मेडिकल कॉलेज के द्वारा बुधवार को जारी किए गए कोरोना संक्रमित की जांच के आंकड़े शून्य तक पहुंच गई, यही नहीं बुधवार को पूरे जिले में 1234 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक भी व्यक्ति को कोरोना  संक्रमित नहीं पाया गया, वहीं 5 लोगों को मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद बुधवार को छुट्टी भी दे दी गई, जिले में अर्से बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच का आंकड़ा बुधवार को शून्य रहा।

लगातार गिरे संक्रमितों के आंकड़े
इससे पहले मंगलवार को 1278 लोगों की कोरोना संक्रमण से संदर्भित जांच के सैंपल लिए गए थे, जिसमें चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए थे , इससे पहले सोमवार को 3 व्यक्ति संक्रमित पाये गये, जबकि 8 को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया था, 6 जून को 5 संक्रमित तथा 4 जून को सिर्फ 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया।  जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों और लॉकडाउन का असर अब जिले में कम होता दिखाई दे रहा है, स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला प्रशासन ने भी बुधवार को 1200 से अधिक जाचों के बाद संक्रमितों की संख्या शून्य आने पर राहत की सांस ली, यह प्रशासन के साथ ही जिले के वाशिंदो के लिए अच्छी खबर है।

खाली होने लगे बेड
इधर कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ सांस लेने में दिक्कत वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है। एक पखवाड़े से नागरिक अस्पताल के सभी बेड फुल थे और नए मरीजों को दाखिल करने के लिए जगह नहीं थी। मेडिकल कालेज में अब लगातार बेड खाली हो रहे हैं। जिन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, उनको विभाग ने डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी 5 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper