भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल एवं जनप्रतिनिधियों की मेहनत लाई रंग

225
Above News

शहडोल- जिले में 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के सभी विकास खंडों के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा लोगों को समझाइश वैक्सीनेशन कराने हेतु समझाइश भी दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूक किया जा रहा है।जिले में टीका को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग वैक्सीनेशन सेंटरों में उत्साह पूर्वक पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं। आज वैक्सीनेशन सेंटर केशवाही के छात्रावास में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार देखने को मिली, जहां लोग पहुंचकर उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाई है। केशवाही मेडिकल ऑफिसर डॉ० आशीष तिवारी एवं उनकी टीम के द्वारा ग्रामीण अंचलों में लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। आज वैक्सीनेशन सेंटर केशवाही में जिले में सबसे अधिक 678 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया तथा वैक्सीनेशन सेंटर में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा लोगों को समझाइश दी गई कि टीका लगने के पश्चात आप लोग शासन के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। जैसे कि मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन साबुन अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग, बिना कार्य के बाहर घर से निकलने की समझाइश दी गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper