भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुद के लाभ के लिए पंचायत को बनाया मोहरा
सुर्खियों में आए नेता जी

217
Above News

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़।मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बम्हनी अंतर्गत आने वाले कालीमाटी तिवारी टोला का मामला जहाँ ग्राम पंचायत बम्हनी अंतर्गत आने वाली कालीमाटी गांव के पास ग्रेवल रोड का निर्माण कार्य सरपंच सचिव की मनमर्जी से हो रहा है सभी सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं यह महज पुष्पराजगढ़ मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी पर जहां पर सरपंच एवं सचिव द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत कार्य चालू करवाया जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार देना होता है किंतु सरपंच सचिव के द्वारा मजदूरों को ना रखकर जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है मजदूरों को काम से भगा दिया गया

मजदूरों से होना था ग्रेवल मार्ग निर्माण
यह मामला है की सुदूर ग्राम सड़क योजना के ग्रेवल रोड का काम कराया जा रहा था जहां मजदूरी कम मिलने का ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमें सो ₹120 दिहाडी देते हैं जबकि मनरेगा के तहत मध्य प्रदेश मैं ₹190 की दिहाड़ी मजदूरी होनी चाहिए

बच्चों के खेल ग्राउंड का किया अधिग्रहण

किसानों से बातचीत करने पर पता चला की यह रोड सिर्फ क्रेशर तक के लिए बनाई जा रही है जिसमें सरपंच सचिव मिले हुए है क्रेशर संचालक सुधा पांडे पति संतोष पांडे जोकि वर्तमान मे जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के उपाध्यक्ष हैं और हाल ही में इन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
ग्रामीणों ने बताया कि जनपद उपाध्यक्ष संतोष पांडे इस रोड को बनवा रहे हैं जिसमें मजदूरों को ना रखकर जेसीबी से काम कराया जा रहा है जो मनरेगा नियमों के विरुद्ध है|
भूमिस्वामियों का कहना है की इस जमीन पर बच्चों का प्ले ग्राउंड भी है लेकिन
नेता जी ने निजी स्वार्थ के लिए आदिवासियों के जमीन की बलि चढ़ा रहे हैं

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper