मां की ममता हुयी शर्मसार , नवजात शिशु मिला पत्थर में दवा जिंदा
डिंडोरी। जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत गंगू टोला में शुक्रवार की शाम लगभग 6:00 बजे नवजात जीवित अवस्था में मिलने का मामला सामने आया बताया गया कि गंगू यादव के खेत में एक महिला नवजात बच्चे को पत्थर के नीचे दबाकर भाग गई आसपास खेल रहे बच्चों ने महिला को बच्चा पत्थर के नीचे दबाते देख लिया बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी मामला पुलिस तक पहुंचाने के बाद पुलिस ने मौके से बच्चे को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर लाया गया बताया गया कि महिला बच्चे को पत्थर के नीचे दबाने के बाद ग्राम मानिकपुर की ओर भागी है पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे मारने का प्रयास किया था उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है नवजात का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू मैं भेज दिया गया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और महिला की पतासाजी कर रही है


Subscribe to my channel
Comments are closed.