भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गोहपारू थाना प्रभारी क़ी बड़ी कामयाबी वकील वन के पकड़े आरोपी

247
Above News

शहडोल। जमुना मिश्रा
(6260843976)

शहडोल। युवती के साथ दुराचार करने के बाद फरार हुए आरोपी को ?पकड़ने थाना प्रभारी ने एक ऐसा तरीका अपनाया कि, आरोपी पुलिस के जाल में स्वयं फंस गया। जब तक आरोपी को यह पता चलता कि वह पुलिस के साथ बैठ अपने बचने की प्लानिंग कर रहा है ,आरोपी दबोच लिया गया । यह मामला है जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र का ।जहां थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार ने दुराचार के फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस से वकील का रूप धारण किया । और फ़िर आरोपी से किसी तरह संपर्क कर् उसे विश्वास में लिया कि वह एक अच्छी वकील है और उसकी जमानत आसानी से न्ययालय से करवा देगी। इसके बाद थाना प्रभारी एक वकील के रूप में पड़ोसी जिले अनूपपुर में पहुँच गयी । जहां आरोपी के बताए ठीहे में जाकर मुलाकात की और उसे दबोच लिया ।
जानकारी के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म कर आरोपित ने उसका वीडियो बनाकर लड़की के परिचितों को वायरल कर दिया था जिसके बाद 21 वर्षीय युवती ने अपने आप को आग के हवाले कर मौत को गले लगाने का प्रयास किया था हालाकी युवती गंभीर अवस्था में परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी ज्योति सिखरवार ने बताया कि घटना 29 मई की है युवती के साथ आरोपित नीलेश सिंह बघेल निवासी ग्राम सेमरा ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो उसके परिचितों को डाल दिया था आरोपित लगातार युवती को डरा धमका रहा था कि अगर उसने इस घटना की शिकायत पुलिस व परिवार को की तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा युवती को जब पता चला कि उसके परिचितों के पास वह अश्लील वीडियो आरोपित ने सेंड किया है युवती ने अपने आप को आग के हवाले कर मौत के गले लगाने का फैसला ले लिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
आरोपित नीलेश सिंह बघेल पर पुलिस ने दुष्कर्म आईटी एक्ट एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर घटना दिनांक से ही आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के बाद आरोपी अनूपपुर जिले के किसी स्थान में रह रहा था वह अपनी जमानत को लेकर काफी परेशान था जिसकी भनक पुलिस को लगी गोहपारू थाना प्रभारी ने खुद वकील बन कर युवक से संपर्क साधा और युवक से बैठकर बातचीत करने की बात कही आरोपित निलेश सिंह ने वकील से बात करने को लेकर एक मीटिंग है कि जिस पर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम के द्वारा अनूपपुर जिले में जाकर मीटिंग के लिए आए आरोपित नीलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper