भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा कोरोना काल में जरुरतमंद परिवारों को दी गई राशन सामग्री

264
Above News

शहडोल।एजूकेट गर्ल्स संस्था की संस्थापिका सफीना हुसैन के द्वारा कोरोना संकट काल मे सोहागपुर ब्लाक के ग्राम पंचायतों में समुदाय मे रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राशन पैकेट सामाग्री वितरित किया गया मुख्य रूप से एजूकेट गर्ल्स संस्था 2007 से शिक्षा से वंचित बालक, बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करती आ रही है और अभी भी संस्था द्वारा राजस्थान मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय तक पहुचाने का कार्य अनवरत रूप से जारी है साथ ही कोरोना संकट काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन भी किया जा रहा है ठीक इसी तरह पिछले सत्र 2020 में भी कोरोना संकट काल में संस्था द्वारा अनेक ग्राम पंचायतों में लगभग 900 राशन सामग्री के पैकेट गरीब परिवारों को वितरित किए गए थे एजूकेट गर्ल्स संस्था जिला सीधी के जिला प्रबंधक आरिफ मोहम्मद के मार्गदर्शन व प्रोग्राम ऑफिसर सहनवाज खान एवं ब्लॉक आफिसर सोहागपुर अजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में सोहागपुर ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में ज़रूरतमंद परिवारों को कोविड 19 राहत के तहत राशन सामग्री वितरीत कराया गया, कोविड राहत अभियान के तहत वितरण की गई सामग्री में प्रति पैकेट में पांच किलो आटा, एक किलो चावल, पांच सौ ग्राम शक्कर, एक किलो नमक, एक लीटर खाद्य तेल, पांच सौ ग्राम तुअर दाल, सौ ग्राम मिर्ची पाउडर, सौ ग्राम हल्दी पाउडर, सौ ग्राम धनिया पाउडर, दो टिकिया कपड़ा धोने का साबुन, दो टिकिया नहाने का साबुन, दो सौ एम एल सेनेटाईजर बाटल, बारह नग सेनेटरी पैड, बीस नग मास्क, पैकेट के माध्यम से वितरित किया गया जिसमें मुख्य रूप से एजूकेट गर्ल्स संस्था के फील्ड कोआर्डिनेटर दीपक पांडेय, धर्मपाल रावत, संतोष द्विवेदी, रामनिवास कुशवाहा, अंकुर पांडेय,अतुल द्विवेदी विकास पाठक, गुलशन बैना का सहयोग रहा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper