डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी पुलिस ने पकडा
शहडोल।अवधेश गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि थाना धनपुरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए उकैती की योजना बनाते हुए 5 बदमाशों को हिरासत में लेकर 1 पिस्टल 1 315 बोर कटटा मय कारतूस 1 तलवार 1 बका 1 लौहे रॉड सहित मोबाईल फोन एवं अन्य सामग्री जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विशेष टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना धनपुरी क्षेत्रान्तर्गत पुराने बदमाश एकत्र होकर ओ.सी.एम. स्टोर में डकैती की योजना को अंजाम देने वाले जिनके पास पिस्टल कटटा तलवार और अन्य सामग्री हो सकती थी। विशेष टीम और थाना धनपुरी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबन्दी करते 5 संदिग्ध लोगो को हथियार सहित हिरासत में लिया गया।
घटना स्थल से आरोपियों मोहम्मद मोईन उर्फ मिन्टें पिता मोहम्मद मोबिन उर्फ अफसर उम 25 साल निवासी बिलियंस न. 1 धनपुरी 2 मोहम्मद शफीक पिता मोहम्मद हबीब उम 48 साल निवासी बसंतपुर दफाई 3 मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद शाहिद उम 24 साल निवासी नवीन नगरअमलाई थाना चचाई जिला अनूपपुर 4 सहवान खॉन पिता मोहम्मद शफीक उम 17 साल निवासी बंसतपुर दफाई थाना चचई जिला अनूपपुर 5 सतेन्द्र तिवारी पिता लक्ष्मीकान्त तिवारी उम 31साल निवासी धनपुरी जिला शहडोल को हथियारों एवं मय मोबाईल हिरासत में लिया गया।गिरफतार किये गये आरोपी मिन्टू उर्फ मोईन खॉन का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा हैजिसको माह दिसम्बर 2020 में थाना बुढ़ार के प्रकरण में एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफतार किया गया था जो वर्तमान में जमानत पर रिहा होकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी सलमान खॉन पिता मोहम्मद शाहीद हथियारों को सुधारने का काम करता है जो अपनी इस महारत से क्षेत्र के अपराधिक पृवृति के बदमाशों के साथ संगनमत रहता है।
गिरफतार किये गये आरोपियों के विरुव थाना धनपुरी जिला शहडोल में डकैती की योजना का प्रकरण तैयार किया गया आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिनसे विवेचना के दौरान अवैद्य हथियारों के प्राप्त होने एवं अन्य बिन्दुओं पर पतारसी की जावेगी।थाना धनपुरी की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में विशेष टीम के निरीक्षक लवकेश उपाध्याय सउनि(अ) अमित दीक्षित सउनि रजनीश तिवारी निरीक्षक थाना धनपुरी श्री रत्नाम्बर शुक्ला सउनि राकेश पाण्डे राजा भैया बागरी अभिषेक दीक्षित अजीत सिंह आकाश सिंह हीरासिंह प्र.आर. अशोकसिंह जाहिद खॉन संदीप सिंह एवं अजय बॉयम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।




Subscribe to my channel
Comments are closed.