भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दो पत्रकारों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने पर जिले भर के पत्रकारों ने जताया विरोध

262
Above News

प्रभारी सी एम ओ ने पत्रकारों पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप, लगाए गए आरोपों के विरोध में पत्रकारों की हुई समीक्षा बैठक, पत्रकारों ने प्रभारी सी एम ओ के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट पर जताया आक्रोश,पत्रकारों ने राजनगर थाने में की शिकायत

राजनगर-अनूपपुर जिले के तटीय क्षेत्र राजनगर में नव गठित नगरपंचायत डोला, बनगवां व डूमरकछार में प्रभारी सी एम ओ के द्वारा क्षेत्र में समाज के दर्पण की भूमिका निभा रहे दो पत्रकारों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए उन्हें ब्लैकमेलर कहने के साथ-साथ उनकी योग्यता और डिग्री भी पूंछ ली गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी सी एम ओ ने प्रेस नोट जारी कर दोनों पत्रकारों प्रकाश सिंह परिहार व विजय जायसवाल पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए विजय जायसवाल के व्यक्तिगत जीवन के विषय पर भी टिप्पणी करने में पीछे नहीं हटे और पत्रकार विजय जायसवाल के एस ई सी एल क्वार्टर से बिजली पानी की सुविधा बाधित करने जैसी बातें भी व्यक्त की है, जो कि केवल दो पत्रकारों के ही नहीं अपितु समूचे पत्रकार वर्ग के मान- सम्मान पर सीधा प्रहार करने की कोशिश की गई है और प्रभारी सी एम ओ के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट से समूचे पत्रकार साथी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसी तारतम्य में कोतमा, बिजुरी व राजनगर सहित जिले भर के सम्मानित पत्रकारों ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एक समीक्षा बैठक की और प्रभारी सी एम ओ के विरुद्ध रामनगर थाने में शिकायत करते हुए पुलिस अधीक्षक, एस डी एम कोतमा, एस डी ओ पी कोतमा को पत्राचार कर तीन दिवस के अंदर कार्यवाही की मांग की है अन्यथा नगरपंचायत बनगवां में धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper