चचाई पुलिस ने जुआ खेलते 04 आरोपीयो को पकड़ा
शहडोल/अनूपपुर। कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि बसंतपुर दफाई में पवन चीनी के घर के सामने कुछ जुआड़ियान पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर हमराही पुलिस स्टाफ के घेराबंदी किया गयाजो चतुरानंद पिता स्व0 अर्जुन सिंह उम्र 32 साल नि0 धनपुरी नं0 01 थाना धनपुरी, मो0 नूरआलम पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 42 साल नि0 अमलाई कालरी बसंतपुर दफाई थाना चचाई,मो0 इंतजार पिता नूर मो0 उम्र 43 वर्ष नि0 धनपुरी थाना धनपुरी, सज्जन बर्मन पिता जानकीबर्मन उम्र 29 साल नि0 अमलाई वार्ड नं0 18 थाना अमलाई जिला शहडोल (म0प्र0 के ताशके पत्तों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जिनके पास से व फड़ से कुल 10,400/-रूपये तथा तास के 52 पत्ते जप्त किया गया तथा आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्टकी कार्यवाही की गयी । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री एम. एल. सोलंकी(भा.पु.से), अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवंएसडीओ(पी) अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एन. प्रजापति व्दारा गठित टीम प्र आर विनय त्रिपाठी, का0 प्र आर 111 राजेन्द्र सिंह,आर0 306 अब्दुल कलीम, चालक आर0 259 अरविन्द परमार के व्दारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।


Subscribe to my channel
Comments are closed.