भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चौकी प्रभारी की निधन की खबर सुनते ही रेत माफियाओं में खुशी की लहर।

249
Above News

सिंघरौली चितरंगी ब्रेकिंग:-( सुधीर सिंह की रिपोर्ट)मामला गढ़वा थाना अंतर्गत नौडिहवा चौकी का है जहां ,चौकी प्रभारी की तबियत खराब होने के कारण ,उनका इलाज चल था था,और आज दिनांक 21/06/2021 को उनका देहांत हो गया ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौडिहवा चौकी अंतर्गत रेत की निकासी जोरों पर है ,जिसकी सूचना सायद सभी अधिकारियों को है लेकिन फिर भी पड़े हैं मौन।सूत्रों द्वारा बताया गया कि पावर ट्रैक ट्रैक्टर ALT जिसका कलर पिले रंग की है ,सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पड़री ,निवासी मुंशीलाल बैस की है ,लेकिन रेत निकासी उनके भाई द्वारा कराया जाता है , उनके खिलाफ कई बार उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भी की गई लेकिन पैसे ,और सत्ते की धौंस के कारण कोई कार्यवाही नही हुई ।। मिली जानकारी के अनुसार मुंशीलाल के भाई द्वारा थाने की सांठ,गांठ बैठाकर ,हमेशा अवैध रेत की निकासी करते है , उप प्रभारी की संलिप्तता की चर्चा जोरों पर।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उप प्रभारी लल्लू रैदास द्वारा 500 रुपये प्रति चक्कर ,की सांठ,गांठ कर रेत निकासी का सील- सिला चलवा रहे हैं ,, निवासी कमलेश बैस द्वारा बताया गया कि आये दिन नौडिहवा चौकी में सोंघड़ियाल अभयारण क्षेत्र से मुंशीलाल बैस की ट्रैक्टर अवैध रूप से निकासी करती है ,जब ग्रामीणों द्वारा इस अवैध उत्खनन से रेत लोड ट्रैक्टर को रोककर चौकी की पुलिस को सूचना करते हैं तो उनके द्वारा आकर नजर अंदाज कर बहाने बाजी कर वापस चले जाते हैं ,निवासी द्वारा सोंघड़ियाल को सूचना करने पर ,उनके आने से पहले उसे सूचना मिलने पर ट्रैक्टर खाली कर भाग लिया जाता है,आखिर कर क्या कर रहा है नौडिहवा चौकी का पुलिस बल क्यों पड़ा है कार्यवाही करने से मौन।
ग्रामीणों द्वारा इस अवैध उत्खनन की सूचना श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय से लेकर ,एस. डी. ओपी. महोदय चितरंगी,थाना प्रभारी गढ़वा,चौकी प्रभारी सब को दी गई फिर भी नही रुकी अवैध रेत तस्करी। आखिर किसकी संरक्षण में फूल रहे ए अवैध रेत माफिया ,क्यों वशीभूत बना है यह पुलिस अमला। इनका कहना है-
पुलिस अधीक्षक महोदय से फोन द्वारा बात करने पर बोला गया कि मैं कलेक्टर महोदय से बात कर बताता हूँ ,।। खबर की पड़ताल कर आगे भी आपको अवगत कराया जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper