भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

फ्यूज़न माइक्रोफानेंस ने करवाए कैंसर जांच और मासिक धर्म स्वच्छता के विषय पर कार्यकर्म रीवा

301
Above News

रीवा - फ्यूज़न माईक्रोफाइनेंस कंपनी नें सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत रीवा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। इन तीनो शिविर में 400 से ज्यादा महिलाओं आवर किशोरियों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई और लाभान्वित हुई।

भारत में माहवारी एक ऐसा विषय है जिस पर लोग खुल कर बात नहीं करते, जिससे कुछ जरूरी बातें किशोरियों को पता नहीं चल पाती, जैसे कपड़ा इस्तेमाल करना, ठीक से सफाई न रखना, पुराने रीति – रिवाज को मानने की वजह से इन्फेक्शन होने का ख़तरा बढ़ जाता है। अभी भी बच्चेदानी का कैंसर, स्तन और मौखिक कैंसर के बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते , उन्हें आखिरी चरण में आके पता चलता है की वो कैंसर से ग्रसित है और तब तक काफ़ी देर हो जाती है। इसलिए कंपनी नें कार्यक्रम में इन दो विषयों पर ज़ोर दिया है और जागरूकता अभियान की शुरुआत की । इंदौर में महिलाओं को पुन: प्रयोग किये जाने वाले सैनिटरी नैपकिन वितरित किये जो एक साल तक उपयोग किए जा सकते है। शिविर में हीमोग्लोबिन टेस्ट के साथ महिलाओं को मास्क, आयरन, कैल्शियम की दवाईयां भी वितरित की गयी।

अतिथिगण के रूप में थाना प्रभारी सविता चौधरी, श्रीमान भगवान सिंह,फाउंडर नमृता सावनृ ,ताई साहेब ,राजेश सोनी और धरीज सोनी नें फ्यूज़न के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोगो को अपने स्वास्थय के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी। कंपनी के इस कार्यक्रम में रमेश चौबे, विनीत भार्गव, अनूप त्रिपाठी आदि प्रमुख नें अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

फ्यूज़न ने अपनी जिम्मेदारियों को केवल वित्तीय लेनदेन तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि यह अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिब्लिटी (सी.एस.आर ) कार्यो के द्वारा अपना निरंतर योगदान देती आ रही है।

फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से पंजीकृत एक गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था है। फ्यूज़न समाज के अधिक और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग तथा दूर दराज के गाँवों व कस्बो में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper