भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की वाराणसी मंडल संगठन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

246
Above News

वाराणसी:-अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की वाराणसी मंडल संगठन की समीक्षा बैठक स्वास्तिक गार्डेनिया के सभागार में प्रदेश संगठन महासचिव (उ.प्र.) डॉ. आनन्द सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ . संजीव सिंह व राष्ट्रीय महासचिव इ.राहुल सिंह को धन्यवाद देते हुये कहा कि आप सब प्रभु श्री राम चन्द्र जी के आदर्शों को व्यवहारिक रूप देते हुए अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट को नित्य नए आयाम दे रहे। संगठन के विस्तार व मजबुती पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन महासचिव ने कहा कि क्षत्रिय समाज को मजबूत व संगठित करना तभी सम्भव होगा जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित व संस्कारिक हो , तलवार की धार को कलम की धार देने में अपने को सक्षम बनाये , सनातन धर्म व संस्कृति का अनुसरण करे तथा संगठन के विस्तार के लिए ग्राम स्तर तक संगठन की पहुच बनाने का संकल्प लेनेको कहा । राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए मातृभूमि को सर्वोपरि बताया।
संघठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी से क्षत्रिय समाज व अन्य सनातन समाज के जिन परिवारों न अपनों को खोया है ,उनतक पहुच कर संगठन जिस भी रूप में उन परिवारो के लिए उपयोगी सिद्ध हो सहायता पहुँचाया जाये , प्रदेश मंत्री प्रसिद्धि नरायन सिंह ने क्षत्रिय समाज की एकता का मंत्र देते हुए कहा कि हम अपने घर-परिवार , आस-पड़ोस में एकता की भावना का जागरण करके ही इसे व्यापक रूप दे सकते है ,प्रदेश विधिक सलाहकार श्याम मनोहर सिंह ने युवा पीढ़ी को कर्तब्य बोध करने ,बड़ो – बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किये , प्रदेश मंत्री डॉ. संजीव सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा जनकल्याणकरी कार्य को किसी व्यक्ति विशेष का कार्य न मान कर उसे अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कार्य के रूप में ब्यक्त करने को कहा , प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह ने समाज की महिलाओ की शिक्षा व उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और प्रकाश डाला, मण्डल कोषाध्यक्ष डॉ. रमाशंकर सिंह ने क्षत्रिय समाज को व्यापार में सहयोग करने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के लोगों को व्यापारिक सम्बन्ध में प्रथमिकता दिया जाए, मंडल उपाध्याय ईस्वर चंद्र सिंह ने क्षत्रिय इतिहास को जन जन तक पहुचने पर जोर दिये, मण्डल महासचिव राजन सिंह क्षत्रिय भवन के निर्माण का प्रस्ताव दिया, मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष विपिन सिंह ने दहेज जैसे समाजिक कोढ़ के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा किये,जिला युवा संगठन मंत्री अमरेश सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भर व राजनैतिक ,प्रशासनिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढ़ने के लिए प्ररित किया तथा प्रदेश संगठन मंत्री आलोक सिंह ने संगठन के परिश्रमी, कर्मठ,निःस्वार्थ भाव से समर्पित पदाधिकारियों व सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किये तथा उन्होंने प्रदेश,मण्डल व जिला स्तर पर संगठन के विस्तार व कुछ पदाधिकारियों के पदोन्नति का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ।इसी क्रम में अरविंद सिंह को प्रदेश महासचिव, भानु प्रताप सिंह को वाराणसी मंडल अध्यक्ष व डॉ. स्वेता सिंह को वाराणसी मंडल महिला अध्यक्ष , सतेन्द्र सिंह को वाराणासी जिला अध्यक्ष तथा राजेश सिंह को वाराणसी मंडल शह संयोजक, डॉ. अनुराग सिंह को मंडल शह पर्वेक्षक , स्वास्तिका सिंह को वाराणसी जिया महिला महासचिव,कुलभूषण सिंह को जिला मंत्री,श्रीमती वीना सिंह को महिला जिला मंत्री , अनिल सिंह ‘निगोह’ को जौनपुर जिला सहसंरक्षक व डॉ. मुकेश सिंह को चंदौली जिला का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में क्षत्रिय भवन, गौशाला व गुरुकुल निर्माण को प्रस्तावित किया गया ,अन्त में कोरोना महामारी से जान गवाने वालो को विनम्र श्रद्धांजलि दीगयी। संगठन की समीक्षा बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री (प्रमुख) अरविंद सिंह, प्रदेश संगठन उपमहासचिव धीरज सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, वाराणसी मंडल संयोजक कुँवर कृष्ण कांत सिंह , मंडल संरक्षक डॉ. अभिमन्यु सिंह, मंडल संगठन मंत्री अंजनी सिंह, ,मंडल बरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुराज सिंह , वाराणासी जिला संरक्षक वेद प्रकश सिंह, जिला प्रभारी प्रमुख सुख देव सिंह, जिला प्रवक्ता हरेन्द्र सिंह ,जिला प्रचार मंत्री प्रेम नरायन सिंह , जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा सिंह, जिला महिला महासचिव डॉ. अलका सिंह जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिंह, जौनपुर जिला युवा अध्यक्ष साकेत सिंह , जिला मंत्री मनोज सिंह , डोभी ब्लाक अध्यक्ष अरबिन्द सिंह, वाराणासी मंडल व मंडल के विभिन जिलों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper