भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रेल्वे स्टेशन शहडोल बना संभाग का पहला उर्वरक रैक प्वाइंट

230
Above News

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रनिधियों ने किया रैक प्वाइंट का शुभारंभ


शहडेाल – शहडोल संभाग में अभी तक उर्वरक की सप्लाई सतना, रीवा एवं कटनी रैक प्वाइंट से हो रही थी, दूरी अधिक होने के कारण उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने में कठिनाई होती थी और समय पर आवश्यकतानुसार उर्वरक की आपूर्ति नही हो पाती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सांसद, विधायकों, कमिश्नर, कलेक्टर एवं जनप्रनिधियों ने लगातार प्रयास किया। फलस्वरूप आज शहडोल रेल्वे स्टेशन रैक प्वाइंट को उर्वरक रैक प्वाइंट बनाने की शासन द्वारा स्वीकृत प्रदान की गई है। शहडोल रेल्वे रैक प्वाइंट उर्वरक आपूर्ति के लिए वरदान साबित होगी और यह संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यूरिया खाद का रैक प्वाइंट पर फीता काटकर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज शुभारंभ किया तथा ट्रक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि, संभाग के लिए कृषि के क्षेत्र में खाद की आपूर्ति हेतु यह सुनहरा अवसर है, रैक प्वाइंट के मिलने से भविष्य में भी डीएपी इत्यादि रासायनिक खादों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि किसानों को अब रासायनिक खाद हेतु परेशान नही होना पडेगा, उन्हें उन्नत किश्म के बीजों का उपयोग कर रासायनिक खाद के सहारे खेती को लाभ का धंधा बनाने में सहूलियत होगी। समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन कृषकों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा। शहडोल में रैक मिलने से सस्ती दरों पर रासायनिक खादे क्षेत्र के किसानों को उपलब्ध होगी। उन्हांेने रासायनिक खादों के संग्रहण हेतु डंम प्वाइंट बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि, इससे रासायनिक खादों को सुरक्षित रखा जा सकेगा तथा आवश्यकता के अनुरूप वितरण सुनिश्चित हो सकेगा तथा खादों को खराब होने से भी बचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में संयुक्त संचालक कृषि ने कहा कि, संभाग के किसानों को सस्ती दर पर रासायनिक खादे उपलब्ध होगी और अब खाद के लिए सतना, कटनी पर निर्भरता समाप्त होगी। कार्यक्रम के पूर्व में किसानों के देवता श्री हलथर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष के दीप प्रज्वलन कर किया गया। के.के बिरला गु्रप की चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के आर एम, श्री सुधांशू पाण्डंेय ने बताया कि, कम्पनी द्वारा मध्यप्रदेश को 8 लाख टन उर्वरक उपलब्ध कराई जाती है। शहडोल संभाग को 30 से 32 हजार टन उर्वरक की उपलब्धता रैक प्वाइंट मिलने से सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रमुख सचिव कृषि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक कृषि श्री जे.एस. पेन्द्राम, रिजनल मेनेजर चंबल फर्टिलाइजर्स श्री शैलेश क्वात्रा, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कमलप्रताप सिंह, उप संचालक कृषि श्री आर.पी. झारिया, जीएम सहकारिता श्री वाई के सिंह, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, श्री व्ही.पी. तिवारी जिला विपणन अधिकारी, रेल्वे के टीआई श्री आश्वनी कुमार बारले, समाजसेवी श्री धर्मेन्द्र सिंह मीनू सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper