भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना प्रभारी जैतपुर से मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का सौजन्य भेंट

226
Above News

जमुना मिश्रा (6260843976)

शहडोल।मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण शाखा शहडोल संभाग के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी जैतपुर सुदीप सोनी से सौजन्य भेंट कर थाना प्रभारी जैतपुर सुदीप सोनी को अभी हाल ही में उत्कृष्ट कार्य हेतु मिले प्रशस्ति पत्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए थाना क्षेत्र जैतपुर में बेहतर पुलिस सेवा के लिए भी बधाई दिया। साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा निराकरण की बात करते हुए किसी भी प्रकार से निर्दोष लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा,भेंट दल को आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो शहडोल के संरक्षक सूर्य प्रताप सिंह बघेल, ब्लाॅक अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, सचिव डाॅ सूरज सोनी, मीडिया प्रभारी आशीष त्रिपाठी बुढ़ार जिला शहडोल मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper