पत्रकार कालोनी के लिए प्रस्तावित जमीन पर हुआ बेजा कब्जा गुरुवार को ढहाया गया।
बिलासपुर । पत्रकारों के आवास के लिए बिलासपुर शहर के बिरकोना आशा वन में प्रस्तावित जमीन पर बीते एक माह से कुछ लोगों के द्वारा बेजा कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। यह वही जमीन है जिसे पत्रकारों के आवास के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है। पत्रकारों के लिए प्रस्तावित इस जमीन पर बेजा (अवैध) निर्माण की जानकारी होने पर, बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री इरशाद अली ने नगर निगम से इसकी शिकायत की। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के द्वारा कल गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी दस्ते को अशोकनगर आशा बन भेजकर, इस जमीन पर किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर बेजा कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की पहल की गई।नगर निगम ने इस बेजा कब्जा को गंभीरता से लेते हुए जिस तरह तत्परता से कार्रवाई की उसके लिए नगर निगम के अधिकारियों के लिए केवल यही कहा जा सकता है.


Subscribe to my channel
Comments are closed.