भाजपा शहडोल की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न –
अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)
शहडोल ।भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक 10 जुलाई को जिला मुख्यालय शहडोल स्थित होटल शुभम् पैलेश में संपन्न हुई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह, जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय सिंह मरावी, व्योहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी, पूर्व जिलाअध्यक्ष जेठानंद भागदेव, लोकतंत्र सेनानी श्यामबाबू जायसवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंचाशीन रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक का शुभारम्भ सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के श्री चरणों में दीप प्रज्वलन कर किया। जिसके पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। तत्पश्चात् सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर वंदे मातरम गीत का गायन किया।
बैठक प्रारंभ करने से पहले भारतीय जनता पार्टी, शहडोल के उन कार्यकर्ता भाइयों के नाम का वाचन किया गया जिन्हे पार्टी ने कोरोना काल में खोया है। सभी ने उनके लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंचाशीन अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्वागत भाषण शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने प्रस्तुत किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बैठक के मुख्यअतिथि योगेश ताम्रकार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो राजनीति में सिर्फ पद पाने और चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए आए हैं। पूरे कोविड काल में भाजपा के अलावा किसी और राजनीतिक दल का कार्यकर्ता जमीन में सेवा करते हुए नहीं दिखाई दिया। श्री योगेश ताम्रकार ने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसने देश में राम मंदिर और धारा 370 जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने का काम किया है। जबकि विपक्षियों ने देश को सिर्फ उलझाने का काम किया है।
पूर्व जिला महामंत्री अनिल द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, जिला कार्य समिति सदस्यों एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं दाईत्वों से पुनः अवगत कराया।
मंच संचालन जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने किया। जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो ने संगठन द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का वृत्त प्रस्तुत किया। जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने सभी को संगठन की राजनीतिक प्रस्तावना एवं संगठन के संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराया। जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार ने किया।
जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चरैवेति चरैवेति का ये मंत्र भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का मूल मंत्र है, जिसे अपने अंदर आत्मसात करते हुए वह निरंतर आगे बढ़ता है। जिसमें सबसे बड़ी भूमिका कार्यकर्ता निर्माण की पूरी प्रक्रिया की होती है। कार्यकर्ता निर्माण या कार्यकर्ता को गढ़ने के इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी शहडोल की जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। जिसका उद्देश्य संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करना और आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा करना तो है ही पर इस बैठक का एक मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना भी है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को फलदार वृक्ष का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिती सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री गण उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel
Comments are closed.