भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वंशिका ग्रुप के गुण्डे  भिण्ड-मुरैना वाले पिस्टल-कट्टा लहराते ग्रामीण जनो को धमकाया

285
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा (7999140850)

जिले की रेत  उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य में बेच रहा वंशिका ग्रुप।मसीरा घाट रेत खदान में कुछ ग्रामीणो के द्वारा रात में रेत उत्खनन का विरोध किया गया तब काफी संघर्ष की स्थिति निर्मित हुयी, वहाँ पर उपस्थित वंशिका ग्रुप के गुण्डे जो भिण्ड व मुरैना जिले के रहने वाले है पिस्टल एवं कट्टा लहराते हुये विरोध कर रहे ग्रामीण जनो को धमकाया गया, के परिणामस्वरूप थाना प्रभारी जयसिंहनगर को सूचना दी गई मौके पर लगभग 11 बजे रात्रि में पुलिस बल वहाँ पहुँच कर सोन नदी से पोकलेन मशीन एवं डम्फरों को हटवाया गया।शहडोल जिले में ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत जारी रेत के अवैध उत्खनन को रोके जाने एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो एवं किसानो को रियायती दर पर सुगमता से रेत उपलब्ध कराये जाने के संबंध में सौपा ज्ञापन।
वंशिका ग्रुप रात्रि में नदीयो से कर रहा अवैध उत्खनन

शहडोल ।जिला अन्तर्गत ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में वंशिका ग्रुप को कई रेत खदाने आवंटित की गई है। रेत उत्खनन के संबंध में जारी गाइडलाइन अनुसार प्रत्येक वर्ष 30 जून से 01 अक्टूबर तक नदियो से रेत के उत्खनन में पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भी वंशिका ग्रुप के कर्ता-धर्ताओ के द्वारा रात्रि में भारी मशीनो से डम्फर के द्वारा सीधे नदी से रेत का उत्खनन कार्य निरंतर किया जाकर उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य में भेजा जा रहा है, जिन पर किसी प्रकार का कोई वैधानिक कार्यवाही नही की जाती है। मसीरा घाट रेत खदान में कुछ ग्रामीणो के द्वारा रात में रेत उत्खनन का विरोध किया गया तब काफी संघर्ष की स्थिति निर्मित हुयी, वहाँ पर उपस्थित वंशिका ग्रुप के गुण्डे जो भिण्ड व मुरैना जिले के रहने वाले है पिस्टल एवं कट्टा लहराते हुये विरोध कर रहे ग्रामीण जनो को धमकाया गया, के परिणामस्वरूप थाना प्रभारी जयसिंहनगर को सूचना दी गई मौके पर लगभग 11 बजे रात्रि में पुलिस बल वहाँ पहुँच कर सोन नदी से पोकलेन मशीन एवं डम्फरों को हटवाया गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।उक्त घटना के दूसरे दिन विरोधकर्ताओ को पता चला कि वंशिका ग्रुप के प्रभाव में आकर उल्टा विरोधकर्ताओ के विरूद्ध ही एफ0आई0आर0 दर्ज की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर को निम्न बिंंदुओ पर सौंपा ज्ञापन की मांग 

 1-दूसरी तरफ ग्रामीण जन एवं ग्राम पंचायतो में हो रहे निर्माण कार्य के लिये एवं प्रधानमंत्री आवास योजना तथा कृषि कार्य में उपयोग के लिये यदि कोई व्यक्ति अपने निजी ट्रैक्टर से रेत का परिवहन करता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही प्रशासन द्वारा किया जाता है। प्रशासन के उक्त दोहरी रवैया से ग्रामीण जनो में काफी आक्रोश है। जिसके फलस्वरूपदिनांक 02.07.2021 को मसीरा घाट रेत खदान में कुछ ग्रामीणो के द्वारा रात में रेत उत्खनन का विरोध किया गया तब काफी संघर्ष की स्थिति निर्मित हुयी, वहाँ पर उपस्थित वंशिका ग्रुप के गुण्डे जो भिण्ड व मुरैना जिले के रहने वाले है पिस्टल एवं कट्टा लहराते हुये विरोध कर रहे ग्रामीण जनो को धमकाया गया, के परिणामस्वरूप थाना प्रभारी जयसिंहनगर को सूचना दी गई मौके पर लगभग 11 बजे रात्रि में पुलिस बल वहाँ पहुँच कर सोन नदी से पोकलेन मशीन एवं डम्फरों को हटवाया गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।उक्त घटना के दूसरे दिन विरोधकर्ताओ को पता चला कि वंशिका ग्रुप के प्रभाव में आकर उल्टा विरोधकर्ताओ के विरूद्ध ही एफ0आई0आर0 दर्ज की गई है।


2-जबकि वंशिका ग्रुप द्वारा संचालित मशीनो व डम्फरो व वहाँ पर उपस्थित गुण्डो केविरूद्ध किसी प्रकार की कोई वैधानिक कार्यवाही नही किया गया।यह कि म0प्र0 राजपत्र दिनांक 30.08.2019 के बिन्दु क0-2 में उल्लिखित-अनुसूचितजाति, जनजाति के मजदूर, सदस्यो, कारीगरो, ग्रामीण कृषको द्वारा स्वयं के निवास के निर्माण मरम्मत, कुँओ के निर्माण व कृषि कार्यो हेतु ग्राम सभा द्वारा अपने अधिकारिकता के भीतर इस प्रयोजन के लिये सीमांकित एवं चयनित किये गये क्षेत्र से 1 वर्ष में अधिकतम 10 घनमीटर रेत का उपयोग निःशुल्क कर सकते है, का पालन हो।
3-यह कि अनुवांशिक कुम्हारो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ऐसे समूह की सहकारी समिति के सदस्य जो परम्परागत साधनो से बर्तन, टाइल्स तथा ईंट बनाने में लगे हुये है रायल्टी/प्रशासकीय प्रभार का भुगतान किये बिना ग्रामसभा द्वारा अपने अधिकारिकता के भीतर इस प्रयोजन के लिये सीमांकित एवं चयनित किये गये क्षेत्रो से निःशुल्क रेत प्राप्त कर सकेंगे, का पालन हो।
4-पंचायत/नगरीय निकाय द्वारा शुरू की गई शासकीय योजना या अन्य लाभप्रद कार्यो (स्वच्छ भारत अभियाना/प्रधानमंत्री आवास योजना) आदि लिये निकटतम स्वीकृत रेत खदान से रायल्टी का भुगतान करने के उपरान्त ही रेत प्राप्त की जा सकेगी। पंचायत/नगरीय निकाय द्वारा जमा की गई रायल्टी की संपूर्ण रकम लोडिंग एवं परिवहन को छोड़कर शेष राशि वापस कर दी जायेगी, का पालनहो।
5-यह कि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वंशिका ग्रुप द्वारा संचालित विभिन्न रेत खदानो से मुख्य मार्ग तक सभी ग्रामीण सड़कें ओव्हर लोडिंग के कारण गड्ढो मेंतब्दील हो गयी है, जिससे ग्रामीणो के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है,जिनका सर्वे कराकर तुरंत मार्ग का निर्माण कराया जाय तथा भविष्य मेंओव्हरलोडिंग वाहनो का प्रवेश निषेधित किया जाय।
6- यह कि ग्रामीण क्षेत्रो के निवासरत किसानो को रियायत दर पर रेत की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय यदि उनके द्वारा स्वयं के वाहन से निजी उपयोग के लिये रेत लाया जाता है तो उस पर प्रशासकीय सती न बरती जाय, जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में आसमान छूते रेत के दाम कम हो सके, और सहजता से किसानोका निजी निर्माण कार्य हो सके।


7-यह कि वंशिका ग्रुप के द्वारा ओव्हरलोड वाहन जो रीवा-सतना एवं यू0पी0के लिये जाते है जिससे आये दिन मुख्य राजमार्ग में गंभीर दुर्घटना होने कीसंभावना बनी रहती है तथा राजमार्ग की स्थिति जर्जर होती चली जा रही है इसलिये ओव्हर लोडिंग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाय।8-यह कि कुछ लोगो के द्वारा जगह जगह रेत का भण्डारण किया गया है उनके आड़ में नदियो से रेत उत्खनन करते है तथा भण्डारण का परिवहन दिखाकर अवैध रेत का उत्खनन तेजी से कर रहे है उन्हें तत्काल रोके जाने की आवश्यकता है।9- यह कि वर्षा काल में नदियो से रेत उत्खनन में प्रतिबंध के बावजूद वंशिका ग्रुप के कर्मचारियो द्वारा जेसीबी/पोकलेन मशीन से अवैध उत्खनन किये जाने तथाहाइवा एवं ट्रको से परिवहन करने के विरोध में ग्रामीण जनो व जनप्रतिनिधियो द्वारा पुलिस की उपस्थिति में अवैध उत्खनन का विरोध किया गया, लेकिन उत्खनन रोकने के बजाय अवैध उत्खननकर्ताओं से मिलीभगत कर पुलिस थाना जयसिंहनगर द्वारा आम जन को डराने तथा परेशान करने के नियत से कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियोके विरूद्ध अपराध कमॉक-276 दिनांक 03.07.2021 को एफ0आई0आर0 दर्ज कर लिया गया लेकिन अवैध उत्खननकर्तागणो के मशीनरी तथा वाहनो को जप्त किया गया और न ही अवैध उत्खनन रोका गया जबकि ग्रामीणो एवं आम जन के उपर रिपोर्ट पंजीबद्ध किया गया। जबकि किसी तरह से अभद्रता या मारपीट अथवा धमकी विरोधकर्ताओ द्वारा नहीं दी गई मात्र पुलिस कर्मचारियो की उपस्थिति में शांतिपूर्वक अवैध उत्खनन रोके जाने की बात की जा रही थी। इसलिये झूठा एफ0आई0आर0 को रद्द किया जाय।10- यह कि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वंशिका ग्रुप के द्वारा संचालित अवैध रेत उत्खनन को सख्ती से रोका जाय अन्यथा तीन (3) दिवस बाद जनआंदोलन करने के लिये ग्रामीण जन विवश होंगे।अतः अनुरोध है कि ज्ञापन में उल्लिखित सभी बिन्दुओ पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुये अवैध उत्खनन में सख्ती से रोक लगायी जाय तथा ओव्हरलोड वाहनो से क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गो तथा राज्य मार्गों को दुरूस्त कराते हुये स्थानीय निवासरत ग्रामीणो को राजपत्र में वर्णित नियमो के आलोक में रेत की उपलब्धता सुगमता से कराये जाने की कृपा हो।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper