भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अवैध शराब ठिकानों पर बुढार आबकारी उपनिरीक्षक का बरसा कहर ,

255
Above News

शहडोल।अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर दबिश दौरान 315 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 56 लीटर हाथ भट्टी शराबजप्त कर 12 प्रकरण कायम ।शहडोल जिले के वृत्त बुढार में जिला कलेक्ट डाँ. सतेन्द्र सिंह जी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत दबिश दी गई ,जैतपुर थानांतर्गत ग्राम मडसा, घोघरी , रसमोहनी, चन्द्रपुर एवं चैनटोला में दविश देकर 315 केजी महुआ लाहन एवं 56 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर 12 प्रकरण कायम किया गया ।
आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)क एवं च तहत कार्यवाही की गई।*कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह चंदेल के नेतृत्व में की गई।जिसमें सहयोगी आबकारी आरक्षक श्री राजेंद्र सिंह एवं आबकारी आरक्षक श्री बाबूलाल नापित साथ रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper