भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिश्व हिन्दू परिषद ने धर्मान्तरण के बिरोध जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन

243
Above News

शहडोल:-दिनाँक 19/07/2021 को दोपहर 2 बजे बिश्व हिन्दू परिषद ने धर्मान्तरण के बिरोध में बाइक रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री म• प्र• के नाम से जिलाधिकारी महोदय शहडोल को पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा! शहडोल जिले में जगह जगह पर इसाई मिशनरियों द्वारा अशिक्षित एवं गरीब हिंदुओ को तरह तरह का प्रलोभन देकर, एवं अंधविश्वास फैलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है जिसमें सामाजिक/धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम किया जा रहा है! इस तरह की घटना पूर्व में व अभी भी हो रही हैं जिसके द्वारा सम्पूर्ण जिले के हिन्दुओं में आक्रोश ब्याप्त है! इस बिषय पर मौखिक रूप से जिलाधिकारी महोदय जी से चर्चा की गई, ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए दणडात्मक कार्यवाही करने का भी पक्ष रखा गया! यदि इस बिषय पर अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती तो बिश्व हिन्दू परिषद के द्वारा सम्पूर्ण जिले में उग्र आंदोलन किया जायेगा!उक्त विषय में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अरविंद तिवारी, राम सुजान सोनी गणेश केवट जिला धर्माचार्य प्रमुख, श्री चन्द्रमोहन भट्ट जी,जिला कोषाध्यक्ष श्री महेश प्रसाद सोनी जी, मातृशक्ति श्री मती नीलम गुप्ता, जिला सत्संग प्रमुख श्री मती मीरा सोनी, अजय सिंह बघेल,अविनाश मिश्रा जी, सरदारी लाल कोल जी सहित समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper