भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर साहब निरीक्षण मे व्यस्त,देवगढ़ रोजगार सहायक लिल गया लघु तालाब,दर-दर भटक रही महिला

431
Above News

देवगढ़ रोजगार सहायक क़े भ्रस्टाचार से बेबस महिला परेशान जांच क़े लिए दर दर भटक रही महिला

जमुना मिश्रा की खास रिपोर्ट……

शहडोल /जनपद पंचायत गोहपारु के ग्राम पंचायत देवगढ मे गांव के रूपवती सिंह पिता स्वर्गीय कोदू सिंह मेरा लघु तालाब स्वीकृत हुआ था जिस कार्य को पंचायत मे रखे मेट दीपचंद वर्मा के द्वारा कराया गया lमेरे लघु तालाब के कार्य मे काली मिट्टी स्लैब (पटल)का कोई भी काम नहीं कराया गया है और फर्जी तरीके से प्रभारी सचिव ग्राम रोजगार सहायक दीनदयाल प्रजापति द्वारा बिल. न.293 बिल दिनांक 19/05/2020 राशि 31204रुपये कृष्णा ट्रेडर्स जो रोजगार सहायक के परिवार से है के नाम से बिल लगाकर पैसे का आहरण कर लिया गया है जिसकी जानकारी मुझे मेट से मिली जिसकी शिकायत मै दिनांक 10/11/2020 को कमिश्नर कार्यलय शहडोल एवं दिनांक 22/12/2020 को अति संवेदनशील कलेक्टर महोदय जी से भी जन सुनवाई मे शिकायत किया गया लेकीन अभी तक कोई भौतिक जांच नहीं की गई उल्टा मुझे ही धमकाया जा रहा जब मै रोजगार सहायक से पूछा की बिना कार्य किये ही पैसा क्यों निकाल लिया गया रोजगार सहायक के द्वारा बोला गया मै सरपंच और इंजीनियर आपस मे बाँट लिया गया है और रोजगार सहायक दीनदयाल के द्वार ये भी बोला गया की तुमको जहाँ शिकायत करना हो करो l मेरी लघु तालाब कार्य की भौतिक जांच कार्य स्थल मे कराकर भ्रस्टाचारी मे लिप्त ग्राम रोजगार सहायक दीनदयाल प्रजापति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कर्यवाही की जाय l

इन्हें जनता के हित में हो रहे विकास व निर्माण कार्य में भीषण अनियमितताएं की जाने की खुली छूट किसके संरक्षण में दिया गया है?क्या जिला प्रशासन जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं पंचायत राज अधिनियम में ऐसा कोई नियम व कानून नहीं जो इनकी इस प्रकार की जा रही अनियमितताओं पर अंकुश लगा सकें और ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही कर सकें? इनके विरुद्ध क्षेत्रीय व स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जनता के द्वारा कई बार आवाज उठाकर शिकायतें की गई परंतु इनके ऊपर बैठे आका और कुछ दलाल किस्म के लोग संरक्षण दे रखे हैं जिसके कारण सचिव और उसके साथ कुछ जुड़े हुए स्वार्थी तत्व भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
अब लाचार बेबस महिला कैबिनेट मंत्री श्री बिसाहू लाल जी से लिखित शिकायत की हैँ लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई ऐसे मे सवाल कुछ और ही हैँ l

*इनका कहना हैँ
आप के द्वारा जानकारी मिली हैँ मै अभी अवकाश मे हुं मंगलवार तक भौतिक जांच कराकर लापरवाही करने वाले के ऊपर कार्यवाही जरूर की जाएगीl

निर्देशक शर्मा
सी.ई.ओ. गोहपारु*

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper