भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतपुर थाना क्षेत्र मे गोहटी के काटने से पिता समेत दो मासूमों की मौत

260
Above News

जमुना मिश्रा.(6260843976)

शहडोल। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों की गोहटी के काटने से मौत हो गई है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कोठी ताल गांव की है। जैतपुर से कोठी ताल लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर है जहां जंगलों के बीच बसे एक गांव में पिता समेत उसके दो मासूमों की जहरीली गोहटी के काटने से मौत हो गई है। थाना प्रभारी जैतपुर सुदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार रविवार की रात लाला पलिया अपने 5 साल के पुत्र संजय उर्फ शिवम एवं 3 साल की पुत्री शशि के साथ घर में जमीन पर सो रहा था तभी रात करीब 3 बजे लाला पलिहा को पता लगा कि उसे जहरीली गोहटी ने काट लिया है। लाला को इस बात की खबर ना थी कि उसके दोनों मासूम को भी उस जहरीली गोटी ने काट लिया है लाला ने अपने अन्य परिवार के सदस्यों को जगा कर घटना की जानकारी दी परिजनों ने लाला को जैतपुर अस्पताल मे भर्ती कराया था जहां रविवार की सुबह 9 बजे लाला की मौत हो गई है। एवं संजय उर्फ शिवम उम्र 5 साल तथा शशि 3 वर्ष की भी रविवार की सुबह मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही आस-पास के गांव में मातम पसर गया है। जब यह घटना की खबर पुलिस को लगी तो पुलिस ने तीनों शवो के पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper