भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भूमि विक्रय की जमीनों का स्थल निरीक्षण कर नक्शा एवं लोकेशन के साथ प्रकरण बनाएं जाएं- कलेक्टर

280
Above News

सोहागपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शहडोल:- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ० Satendra singh IAS ने आज सोहागपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में ली। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व सेवा अभियान में मिशन की तरह प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, 20 अगस्त 2021 तक खातेदारों का मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, वोटर आईडी नम्बर सभी का वेरीफिकेशन कराकर खातेदारों के खाते में दर्ज करें साथ ही सभी आरआई, पटवारी राजस्व सेवा अभियान में गति लाने के लिए सीमाकंन और नामाकंन, नक्शा तरमीम, बंटवारा, आरसीएमएस पोर्टल में पीएम एवं सीएम किसानों का डाटा शत-प्रतिशत दर्ज करे जिससे कोई भी पात्र किसान पीएम एवं सीएम किसान योजना के लाभ से वंचित न रहें।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, आरआई एवं पटवारी राजस्व की महत्वपूर्ण कड़ी है, राजस्व सेवा अभियान में गति लाने के लिए क्षेत्र के बीएलओ एवं सचिव से लगातार समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करे कि एक भी फौती व्यक्ति का नाम खसरे में दर्ज न हो 20 अगस्त 2021 तक सभी पटवारी इस आशय का प्रमाण-पत्र क्षेत्र के तहसीलदार, आरआई के माध्यम से अनुशंसा के साथ दिए जाएं।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि, भूमि के मामले पर पटवारी स्थल का मुआयना कर फोटोग्राफ्स, भूमि का लोकेशन एवं नक्शा तरमीम सहित स्थल प्रतिवेदन के आधार पर तहसीलदार के अनुशंसा एवं यह भी दर्ज किया जाए कि संलग्न भूमि नक्शा राजस्व नक्शे से मिलान कर लिया गया है। तत्पश्चात ही प्रकरण की जानकारी भेजी जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 6 माह से ऊपर के सीएम हेल्पलाइन लंबित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण कराया जाएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, सभी तहसीलदार और आर.आई. अपने कार्य क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि 3 या 4 बटान भूमि के खातेदारों के नक्शा तरमीम पटवारी बटाकंन में दर्ज किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने भूमि विक्रय के प्रकरणों में नामातंरण के साथ-साथ डायवर्शन के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि प्रत्येक पटवारी अपने हल्का क्षेत्र में नियत दिनांे पर भ्रमण करें एवं राजस्व सेवा अभियान के प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ बीपीएल के अपात्र व्यक्तियों का नाम विलोपित करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों का नाम जोड़ा जाएं और इसके लिए सत्यापन भी करें एवं अपना प्रतिवेदन एवं सूची आरआई एवं पटवारी को भेजें जिसे नाम विलोपित किया जा सकें। कलेक्टर ने राजस्व वसूली के साथ-साथ सीमाकंन, नामातंरण, अविवादित बंटवारा एवं नक्शा तरमीम तथा ऋण पुस्तिका वितरण कार्य में शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, प्रत्येक पटवारी अपने क्षेत्र में बैंको के मैनेजर से सम्पर्क कर भूमि बंधक की जानकारी भी संकलित करें। आयोजित बैठक में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए‌। बैठक में कलेक्टर ने जिला भू-अभिलेख अधीक्षक को निर्देश दिए कि, पटवारियों प्रशिक्षण देकर आॅनलाइन डाटा फिडिंग के संबंध में दक्ष बनाएं जिससे आरसीएमएस पोर्टल में पटवारी अपनी समस्त जानकारियां दर्ज कर सकेंगें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, भू- अभिलेख अधीक्षक श्री प्रदीप मोंगरे, नायब तहसीलदार श्रीमती विध्या मिश्रा सहित आरआई एवं पटवारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper