भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कॉलोनियों में फ्लैट मकान या जमीन खरीदने से पहले रहें खबरदार

262
Above News

शहडोल:- नगर में बन रही कालोनियों में अगर आप मकान लेने के इच्छुक हैं, तो हो जाएं सावधान! जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि हमारा शहडोल नगर विविधताओं से भरा है और भोली-भाली आदिवासी जनता बाहुल्य क्षेत्र भी है। जहां अगर आप नगर में बन रही कालोनियों में मकान लेने के लिए विचार बना रहे हैं या कहीं भूमि खरीदना चाह रहे है और अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई को अपने सुनहरे स्वप्न को मूर्त रूप देना चाहते हैं। तो सर्वप्रथम जिस कॉलोनी में आप मकान ले रहे हैं या जमीन खरीदने के इक्छुक है,जानकारी रखें नियमों की..। ध्यान रखें उसके रेरा का परमिशन,टाउनशिप ग्राम एवं नगर निवेश से लिए गए अनुमानित नक्शा और वर्ष 58-59 से संबंधित दस्तावेजों को अवश्य देख लें।। खबरदार:- कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी आदिवासी की जमीन पर ही कॉलोनी का निर्माण कर दिया गया हो,या तलाब में ही हेर फेर हो या फिर कॉलोनी के पहुंच मार्ग का संबंध आदिवासी से हो। क्या सीमांकन,नक्शा तरमीम विधिवत है क्या भवन की रजिस्ट्री में भवन सहित रजिस्ट्रेशन करवाया गया है,क्या कालोनाइजर द्वारा रेरा के तहत आने वाले सभी नियमों का विधिवत परिपालन किया जा रहा..? आने वाली खबरों में हम आपको शहडोल में बन रहे सभी कालोनियों की समीक्षा बताएंगे और यह भी बताएंगे कि जिन कालोनाइजरों द्वारा पूर्व कालोनियों का निर्माण किया गया उस निर्माण की गुणवत्ता क्या थी…? क्या कहतें है वर्तमान में रह रहे कॉलोनी वासी व जो.कॉलोनी निर्मित हुई हैं, उनकी वर्तमान स्थितियां क्या हैं..? उनके ऊपर कौन-कौन से और किस कारणों से केस चल रहे हैं…? देखते ओर पढ़ते रहिए बेबाक शक्ति न्यूज सारा सच बेबाकी से सावधानी से करें भूमि भवन में अपनी पूंजी का इन्वेस्टमेंट..।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper