भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोविड-19 की महामारी से बचाव का एकमात्र साधन 2 गज की दूरी और वैक्सीन है – तिवारी

241
Above News

FCDN के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेजाविजन मीडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने देश समाज और स्वयं की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए कोविड-19 का टीका लगवाया। आम जनता एवं फेडरेशन फॉर कम्युनिटी ऑफ डिजिटल न्यूज़ के सभी सदस्यों से टीका लगवाने के लिए निवेदन किया। श्री कृष्णेन्द्र कुमार तिवारी (संजू बाबा) जी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय 2 गज की दूरी, मास्क, समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करना और सबसे जरूरी कोरोना की वैक्सीन लगवाना है, हम सब को चाहिए कि हम सब अपनी सुरक्षा, अपने परिवार की सुरक्षा और अपने समाज की सुरक्षा के साथ-साथ देश की सुरक्षा के लिए आगे आकर जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें और अपॉइंटमेंट बुक करके टीका लगवाए। अगर आपको अपॉइंटमेंट बुक करने में कोई दिक्कत परेशानी हो रही हो तो अपने आसपास के निकटवर्ती कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर जाएं और स्पॉट बुकिंग का लाभ उठाकर भी टीका लगवा सकते हैं। साथ ही हमें पूरा ध्यान रखना है कि वैक्सीन टीकाकरण केंद्र पर बिना मास्क के ना जाएं और लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीका लगवाए। अपनी बारी का इंतजार करते वक्त डबल मास्क लगाएं और अपने आगे और पीछे कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखें और अब अपनी बारी आने पर अपना टीका लगवाएं। टीका लग जाने के बाद अपने मोबाइल पर मैसेज आने तक इंतजार करें। मैसेज ना आने पर टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों से मैसेज की जानकारी जरूर ले क्योंकि वैक्सीन लगने के बाद मोबाइल पर मैसेज आना ही आपको वैक्सीन लगने का प्रमाण है। इसी के आधार पर आपको कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगेगी। अपनी खुद की वैक्सीन लग जाने के बाद अपने आसपास के सभी लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। यही आपकी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper