भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजस्व न्यायालय की मर्यादा को कायम रखें राजस्व अधिकारी- कमिश्नर

237
Above News


सभी राजस्व न्यायालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं- कमिश्नर
शहडोल 03 अगस्त 2021- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियो को निर्देा दिए है कि वे राजस्व न्यायालय की मर्यादा को कायम रखें, निर्धारित दिवसों में राजस्व न्यायालयों में उपस्थित होकर राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानांे के राजस्व प्रकरणों की सुनवाई कर राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों तक न्याय पहुंचाए। कमिष्नर ने कहा कि, राजस्व न्यायालयों की मर्यादा कायम रखना चाहिए तथा राजस्व न्यायालयों की माध्यम से किसानों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। कमिश्नर ने कहा है कि सभी राजस्व न्यायालय राजस्व अधिकारी निर्धारित दिवसों में राजस्व न्यायालयों में बैठकर किसानों के राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने उक्त निर्देश आज शहडोल जिले में आयोजित राजस्व सेवा अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने कहा कि, सभी राजस्व न्यायालय स्वच्छ और सुंदर होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि, राजस्व न्यायालयों के कर्मचारियों के कक्ष एवं टेबल कुर्सियां भी व्यवस्थितऔर साफ-सुथरी होनी चाहिए। कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे राजस्व सेवा अभियान की बैठक से वापस जाकर अपने राजस्व न्यायालयों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगें। बैठक मंे कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, शहडोल जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को न्यायालयीन प्रक्रिया के संबंध में समुचित प्रशिक्षण दें। बैठक में कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, उपायुक्त राजस्व श्री बीके पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर श्री दिलीप पाण्डेय, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper