भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ईओडब्ल्यू का अनूपपुर स्वास्थ्य विभाग में छापा मचा हडकंप

223
Above News

शहडोल/अनूपपुर।आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यू) रीवा की जांच टीम जिला स्वास्थ्य विभाग अनूपपुर में वर्ष 2020 के दौरान चिकित्सा सामग्री की खरीदी के दौरान टेंडर प्रक्रिया में हुई धांधली की शिकायत पर आई हुई है। उप निरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में 2 सदस्यीय जांच टीम कार्यालय में खरीदी संबंधी टेंडर के दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है।

एक व्‍यक्ति को पहुंचाया लाभ :

बताया गया है कि नवंबर 2020 में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदी के संबंध में टेंडर जारी किए थे। इस मामले में अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी। टेंडर 5 लोगों ने डाले थे जिसमें से चार की निविदाएं खोली नहीं गई और एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया। करीब 7 करोड़ का यह टेंडर था जिसमें अब तक 5 करोड़ का भुगतान कर भी दिया गया है। दिसंबर 2020 में आर्थिक अपराध शाखा भोपाल में इस मामले की शिकायत हुई थी शिकायत के आधार पर जांच उपरांत विभाग द्वारा मार्च माह में मामला पंजीबद्ध किया और जांच हेतु रीवा आर्थिक अपराध शाखा को अधिकृत किया गया। टीम जब कार्यालय पहुंची तो मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीडी सोनवानी मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने उनसे शिकायत वर्ष के खरीदी दस्तावेजों को मंगा कर जांच प्रारंभ की है। कार्रवाई में आशीष मिश्रा सब इंस्पेक्टर, घनश्याम त्रिपाठी हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper