जिला विधिक सेवा द्वारा पैनल लाॅयर्स एवं पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
शहडोल – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री अनूप कुमार त्रिपाठी द्वारा ए.डी.आर भवन में आज पैनल लॉयर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से मीटिंग में जुड़े पैनल लॉयर्स को विधिक-सहायता हेतु विधि एवं काम के प्रति चेतना जागृत करना तथा पैनल लॉयर्स को उनके कार्य एवं दायित्व एवं कार्य के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि जनमानस को विधि के क्षेत्र में प्रशिक्षित करें अर्थात पूरे जन सामान्य को विधि का उचित ज्ञान करायें एवं सम्बोधित करते हुये कहा कि सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क एंव कानूनी सलाह प्रदान करें एवं लोकहित वादों के माध्यम से निर्धन व्यक्तियों की पीड़ा एवं व्यथा का निवारण करें एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी जनसामान्य में प्रचार-प्रसार करने के लिये उत्साहित किया जिसमें उत्पीड़ित व्यक्ति अपने मामले को लोक अदालत में सुनवाई के लिये हस्तांतरित करा सके। साथ ही ए.डी.आर भवन में पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि, पैरालीगल वालेंटियर्स विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समुदाय के बीच कड़ी के रूप में कार्य करते हैं जिससे न्याय से वंचित लोगों को सुलभ न्याय मिल सके। सचिव श्री त्रिपाठी ने अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के बारे में अवगत कराते हुये बताया कि इस योजना का लाभ कैसे दिलाया जा सकता है? इस प्रक्रिया से अवगत कराते हुये उन्होने चिन्हित पीड़ित परिवार को योजना एवं जन उपयोगी लोक अदालत में मामलों के निराकरण के लिये प्राधिकरण तक हितग्राहियों के आवेदन पहुचाने में अपना योगदान देने के संबंध में जानकारी दी साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं, लोक अदालत, पारिवारिक विवाद एवं मीडिएशन संबंधी जो भी मामले आपके कार्य के दौरान आते हैं उन्हे संबंधित तहसीलों से संपर्क कर हितग्राहियों को लाभ दिलायें। इसके साथ ही पैरालीगल वालेंटियर्स को उनके कर्तव्यों के विषय में अवगत कराकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में जानकारी दी गई।


Subscribe to my channel
Comments are closed.