भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-आगामी त्यौहारों पर व्यवस्थाओं को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न!

245
Above News

👉संक्रमण न बढ़े इसलिए त्यौहारों पर भी करना होगा, कोरोना गाइड लाइन का पालन

👉 सभी प्रकार के सामाजिक/सांस्कृतिक/धार्मिक/राजनैतिक/रैली/जुलूस/मेले आदि कार्यक्रम रहेंगे प्रतिबंधित *आगामी दिनाॅें मे आने वाले मोहर्रम, नागपंचमी, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव एवं पयूर्षण आदि पर्वों को ध्यान में रखते हुएआज दिनाॅक 8-8-2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिला शांति समिति की बैठक ली गयी।* बैठक में अपर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, श्री राजेश बाथम एवं श्री शेर सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी (भा.पु.से.), सहित समिति के सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों में हाजी सैय्यद कौसर रब्बानी, श्री एस.के. मुद्दीन, श्री आलोक मिश्रा, श्री मुकेश राठौर, श्री कदीर सोनी, श्री शरद काबरा, श्री एम.ए. रजवी, श्री शरण चैधरी, श्री ताहिर खान आदि शामिल थे। बैठक में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) ने कहा कि कोविड को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष जो त्यौहारों के लिए राज्य शासन की गाइड लाइन व दिशा-निर्देश थे वही इस वर्ष भी रहेंगे।

ं जुलूस, रैली, शोभायात्रा, टिपारी/सवारी/ताजिये जुलूस के रूप में निकालना प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर अधिकतम 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे और कम स्थान वाले धार्मिक स्थलों में जगह के हिसाब से कम से कम व्यक्ति ही शामिल हो, जिससे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो सके। आपनेे कहा कि कोरोना की द्वितीय लहर शुरूआत भी केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से हुई थी वही स्थिति अभी भी है। यह समय सावधानी बरतने का है, जरा सी भी असावधानी से संक्रमण फैल सकता है अतः कोविड गाइड लाइन का पालन करें, जीवन रहेगा तो आने वाले वर्षो में हम सभी मिलकर त्योहारों को धूमधाम से मनायेंगे । आपने जोर देकर कहा कि त्यौहारों में बिल्कुल भी भीड़ न हो, शांति व सौहार्द्रपूर्ण तथा जबलपुर की गंगा-जमुनी संस्कृति का पालन करते हुए त्यौहार मनायें लेकिन भीड़ का जमावड़ा न करें। इस दौरान सभी राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक आयोजन जिसमें जनसमूह एकत्र होता है प्रतिबंधित रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), ने कहा कि मोहर्रम, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव में जुलूस, वाहन रैली, सवारी, ताजिये, मटकी फोड़ प्रतियोगिता या ऐसे कोई कार्यक्रम नहीं होंगे जिसमें भीड़ का जमावड़ा हो साथ ही लाउडस्पीकर व डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा। त्यौहार आनंद व खुशी के लिए है सभी शांतिपूर्वक मनायें लेकिन कोविड के गाइड लाइन का पालन करते हुए मनायें। इस दौरान थाना स्तर पर भी इन त्यौहारों को लेकर बैठके ली गयी है, सभी को शासन की गाईड लाईन से अवगत कराया गया है।
श्री बहुगुणा ने बताया कि सावन का माह चल रहा है यह माह त्यौहारों से भरपूर है, इस संबंध में शासन की जो गाइड लाइन पिछली बार थी वहीं इस वर्ष भी है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य यही है कि कोविड कंट्रोल में रहे। लंगर भी प्रतिबंधित रहेंगे लेकिन पिछले बार जैसे पैकेट में घर-घर प्रसाद पहुंचाया जा सकता है।
शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर अपनी बात रखते हुये बिजली, साफ-सफाई, यातायात एवं सुरक्षा, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया। समिति के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व को भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांति सौहार्द्र व गरिमामय रूप से मनाने का सुझाव दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार व्यक्तिगत रूप से घरों में मनायें लेकिन सार्वजनिक रक्षाबंधन का उत्सव जहां भीड़ एकत्रित होती है प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में शांति समिति के सदस्य व उनके परिवारों के सदस्य जिनका कोरोना से निधन हुआ है उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारणकर श्रृद्धांजलि भी दी गई। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), तथा शांति समिति के सदस्यों ने संस्कारधानी वासियों से शासन की गाइड लाइन तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर शांति व सौहार्द्र से त्यौहार मनाने की अपील भी की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper