वनों की सुरक्षा में ग्रामीण अहम भूमिका निभाएं- कमिश्नर
शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा है कि, वनों की सुरक्षा जीवन के लिए अति आवश्यक है, वनों की सुरक्षा हम जनता के सहयोग से कर सकते है, इस कार्य में गांव के लोग अहम भूमिका निभा सकते है। कमिश्नर ने कहा है कि, शासकीय भूमि में अतिक्रमण, नदी नालों में अतिक्रमण करने से नदी नाले विलुप्त हो जाएगें, नदी नाले के विलुप्त होने से जल स्तर नीचे चला जाएगा, इसे रोकने के लिए ग्रामीण पौधरोपण करें, अनावष्यक वनों की कटाई नही करे, वनों की सुरक्षा करें, नदी, नालों और तालाबों में अनावष्यक अतिक्रमण न करें। कमिष्नर ने कहा कि, गांव में वनों की उपलब्धता प्रचुर आॅक्सीजन एवं फल उपलब्ध कराते है। कमिश्नर ने कहा कि हम सब को मिलकर वनों का संरक्षण और संवर्धन करना होगा तभी हम प्राकृति की सुरक्षा कर पाएंगे। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने बुधवार को शहडोल जिले की ग्राम पंचायत खोह में आयोजित चैपाल में ग्रामीणों को सम्बोंधित कर रहे थें। कमिश्नर ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के सीजन में सर्पदंश की घटनाएं काफी होती है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि सर्पदंश होने की स्थिति मंे मरीज को सीधे अस्पताल पहुंचाएं, झाड़-फंूक के चक्कर में न रहें। कमिश्नर ने कहा कि सभी अस्पतालों में सर्पदंश की दंवाए एवं उपचार उपलब्ध है, योग्य चिकित्सकों द्वारा सर्पदंश से पीड़ितों का उपचार किया जाता है। कमिश्नर ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में दगना प्रथा बंद होना चाहिए, बच्चें अगर किसी कारण से बीमार होते है तो उन्हें चिकित्सालय पहुचंना चाहिए तथा डाॅक्टर से उपचार कराना चाहिए।
कमिश्नर ने ग्रामीणांे से कहा कि,वे पोषकयुक्त खाना खाएं तथा बेंटियों को भी पोषणयुक्त खाना खिलाएं। कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल जिले में लगभग 28 हजार बैगा परिवार महिलाओं को पोषण आहार के लिए एक हजार रूपये की राशि मुहैया कराई जा रही है इस राशि का उपयोग पोषण आहार में ही करें, साफ-सफाई से रहें ताकि बीमारियां आप तक नही पहुंच पाएं।
ग्राम पंचायत खोह में 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन पर कमिश्नर ने दी बधाई- आदिवासी बहुल्य ग्राम पंचायत खोह में 90 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा वैक्सीनेशन कराए जाने पर कमिश्नर शहडेाल संभाग श्री राजीव शर्मा ने ग्राम पंचायत खोह के ग्रामीणो की जागरूकता की सराहना की तथा कहा कि, ग्राम पंचायत खोह के ग्रामीण काफी जागरूक है, मै उनकी जागरूकता का सम्मान करता हूं तथा अपील करता हंू कि, सभी ग्रामीण वैक्सीन लगवा कर ग्राम पंचायत को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली ग्राम पंचायत बनाएं।



Subscribe to my channel
Comments are closed.