भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए है प्रेस कॉन्फ्रेंस:- मरकर

222
Above News

शहडोल । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आज एक पत्रकार वार्ता को उच्च विश्राम गृह में कांग्रेसी विधायक और शहडोल के पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह मरकाम ने संबोधित किया । पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनहित से विमुख हो चुकी है और सत्ता मद में संवैधानिक मूल्यों का उपहास उड़ा रही है । श्री मरकाम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शहडोल के वर्तमान प्रभारी मंत्री अगर यह कहते हैं कि शहडोल में ऑक्सीजन से कोई मृत्यु नहीं हुई है तो वे झूठ बोल रहे हैं और किसी के मर जाने के बाद ऐसा झूठ बोलना बहुत बड़ा पाप कहलाता है । संसद में भी झूठ इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि प्राकृतिक आपदा में हुई मौतों पर ₹4 लाख का मुआवजा पीड़ित परिवार को देने का प्रावधान संविधान में है और यह भाजपा की सरकार नहीं चाहती की कोविड-19 के दौरान जितनी मौतें हुई है उन पर राहत राशि दी जाए इसीलिए वे आम आदमी के सामने ,संसद में , यहां तक की न्यायालय के दरवाजे पर भी पहुंचकर झूठ बोलते हैं ।
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी के दिशा निर्देशों पर सरकार की इन्ही जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने के लिए आज हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही है और उनमें इस बात को पुरजोर तरीके से बतलाया जा रहा है । यह किसान विरोधी, नौजवान विरोधी , महिला विरोधी और महंगाई को परोसने वाली गैर जिम्मेदार सरकार लोगों के साथ सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रही पत्रकार वार्ता के दौरान पुष्पराजगढ़ के विधायक और अनूपपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुन्दे लाल सिंह मार्को शहडोल जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह उमरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मिश्रा पूर्व विधायक कमला प्रसाद सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । एक सवाल के जवाब में विधायक ओंमकार सिंह मरकाम ने बताया कि भाजपा द्वारा जो गैर कानूनी कार्य जिले में किए जा रहे हैं इनका विरोध कांग्रेस ने अपने स्तर पर तो किया ही लेकिन जब विधानसभा में किया जाना था तो सत्र को शार्ट कर दिया गया और विपक्ष की आवाज को घोंट दिया गया ।
श्री मरकाम ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं खासकर शासन की योजनाओं को जितना प्रचारित किया जा रहा है जमीनी स्तर पर लाभ देखने को नहीं मिलता चाहे वह राशन वितरण की बात हो, उज्जवला योजना हो, विद्युतीकरण हो ,अथवा स्वास्थ्य योजनाएं हो, शिक्षा की बात को सभी के लाभ पोस्टरों में चस्पा मिलते हैं और आम आदमी हैरान और परेशान दिखता है ।
अंतर जिला कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल ने आभार प्रदर्शित किया पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवक्ता हुसैन अली एवं जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आई.टी. सेल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी के कार्य वाहक अध्यक्ष व्दय अतुल तिवारी, वसीम खान पठान उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper