भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अपर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

223
Above News


शहडोल – अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिलेवासियों की स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि इस पावन दिवस पर हमें देश और समाज की बेहतरी के लिये संकल्पित होना चाहिए। साथ ही आजादी के लिये अपनी शहादत देने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आधुनिक भारत का निर्माण हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों की नींव पर ही हो रहा है। अमर-सेनानियों के बलिदान और त्याग के बल पर हमें यह पुनीत दिन देखने का अवसर मिला है। उनका पुण्य स्मरण करना हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर बलिदानियों के त्याग को हमें सदैव याद रखना चाहिए। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि मौजूदा पीढ़ी को सदैव अपने वीर शहीद के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।
अपर कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस युवाओं के लिए स्वाधीनता के गौरव को महसूस करने का दिन है। उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए। उनके बलिदान के बल पर ही हम सब आज एक स्वाधीन देश के निवासी हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper