भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगर परिषद जयसिंहनगर में कोविड-19 का हुआ शत प्रतिशत वैक्सीनेशन

223
Above News


शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में लगातार 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन मिशन की तरह किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत जमुई, नगर परिषद बुढार, नगर पालिका धनपुरी, नगर पालिका शहडोल एवं नगर परिषद वकहो द्वारा पूर्व में ही 18 वर्ष से ऊपर सत प्रतिशत टीकाकरण कराकर प्रदेश में जिले को जहां एक और महत्वपूर्ण स्थान दिलाया वहीं जिले में संभावित कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए सार्थक एवं सफल प्रयास किया।
इसी कड़ी में नगर परिषद जयसिंहनगर द्वारा 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन कराकर उल्लेखनीय कार्य किया है।

नगर परिषद बकहो में 18 वर्ष से ऊपर 12724 लक्षित हितग्राही वर्ग में थे, जिनका टीकाकरण किया जाना था। घर-घर दस्तक देकर तथा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
मोबाइल टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर किया गया टीकाकरण- नगर परिषद जयसिंहनगर कोरोना महामारी के तीसरी लहर से बचाव के लिए 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के लिए सार्थक प्रयास कर घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण से छूटे हुए व्यक्तियों का टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण स्थल का अवलोकन गत दिवस कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने किया तथा हुए टीकाकरण कार्य का कलेक्टर ने सराहना करते हुए कहा कि टीकाकरण में लगे हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान कलेक्टर ने वार्ड नम्बर-13 जयसिंहनगर के दिव्यांगजन श्री रामनाथ बैगा को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उनका टीकाकरण कराया और कहा कि वैक्शीनेशन से कोई नुकसान नही है। अपितु आने वाली संभावित कोरोना की तिसरी लहर से व्यक्ति सुरक्षित होगा। नगर परिषद अधिकारी जयसिंहनगर श्रीमती नीलम तिवारी ने बताया कि नगर परिषद जयसिंहनगर 15 वार्डों में 3839 व्यक्ति 18 वर्ष से ऊपर मतदाता सूची में दर्ज है, सभी का टीकाकरण किया जा चुका है। कलेक्टर के निर्देशन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय की अगुवाई में ब्लॉक स्तरीय टीमों के सक्रिय प्रयासों से घर-घर दस्तक देकर छूटे हुए व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए मोबाइल वैन बुलवाकर उनका टीकाकरण किया जाकर 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कर नगर परिषद जयसिंहनगर ने शत प्रतिशत टीकाकरण कराकर नगर परिषद में शामिल हो गई, जहां शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। कलेक्टर के स्थल निरीक्षण के समय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमान सोनारे, जिला नोडल अधिकारी डॉ० पुनीत श्रीवास्तव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश तिवारी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper