भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पर्यावरण को संतुलित करने एवं प्रदूषण को कम करने साइकिल रैली का हुआ आयोजन

225
Above News


साइकिल रैली नगर के विभिन्न मार्गो एवं चौराहों से गुजरी
शहडोल – स्वतंत्रता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर से पर्यावरण को संतुलित बनाने प्रदूषण कम करने तथा लोगों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के उद्देश्य से आज जन अभियान परिषद के तत्वाधान में बृहद साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली के अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्री जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी सहित अनिल द्विवेदी, संजीव प्रताप सिंह, विभव पांडेय, अंकित पांडेय एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय, श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, श्री रविंद्र शुक्ला, आलोक सोंधिया, रितिक दास मिश्र, श्रीमती कल्याणी बाजपेई, अरुण बाजपेई, प्रकाश द्विवेदी, राजेंद्र गुप्ता सहित जन अभियान परिषद के काफी संख्या में वॉलिंटियर, एनजीओ के सदस्य सहित उत्साही साइकिल रैली के प्रतिभागी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।इस अवसर पर विधायक श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण कोविड-19 की भयावहता को देखते हुए अत्यंत आवश्यक है ऐसे आयोजन ग्रामीण स्तरों में भी होना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने कहा कि मानव के स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए साईकिल चलाना व्यायाम का एक बेहतर तरीका है, इससे स्वास्थ्य को सस्ते में सहेजा संवारा जा सकता है। इस मौके पर कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संदेश देने वाले को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान को भी इसके साथ जोड़कर गति देना होगा। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि इस कार्य के साथ-साथ जिले को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन भी करने में जुटे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से जयस्तंभ चौराहा, गांधी चौराहा, बुढार चौराहा, लल्लू सिंह चौराहा, नया बस स्टैंड से होते हुए बुढार चौराहा गांधी चौराहा एवं कलेक्ट्रेट में वापस आकर राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper