भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आखिर कब शहडोल रेलवे स्टेशन मे बनगा अति स्लोप ,लिफ्ट या एसिलेटर

253
Above News

शहडोल ।संभाग रेलवे स्टेशन में दो दो सीढियां है प्लेटफार्म 1 से 2 एवम 3 पर जाने के लिए ,,पर इतने सालो में न तो कोई एक्सीलेटर बनाया गया ना लिफ्ट और न ही स्लोप जिस से हमारे बुजुर्ग और शारीरिक रूप सी अक्षम लोग आसानी से जा आ सके,, हर घर में बुजुर्ग है मातापिता जो किन्ही कारणों से रेल यात्रा करने मेडिकल के कारण से बिलासपुर रायपुर या नागपुर और दूसरी तरफ जबलपुर जाना हो तो बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,,

हम सभी शहडोल वासियों को नगर की स्वयं सेवी संस्था और हमारे गणमान्य नेताओं को पहल करना चाहिए ,,की क्या कारण है जो शहडोल में व्यवस्था नही है,,जिनके पास फोर व्हीलर की व्यवस्था है जो शहडोल के रहीस है उनको इस समस्या से कोई सरोकार नहीं ना हमारे नेता इस तरफ ध्यान देते है ,,हम सभी को एकजुट होकर हमारे नेता से भी गुहार लगाना होगा या आंदोलन करना हो हमे हमारे शहर को खुद ही आगे आकर एकजुट होकर इस समस्या का समाधान करना होगा
आज हमारे शहडोल में मेडिकल कालेज है,, यूनिवर्सिटी है बड़े बड़े अधिकारी नेता सभी पर्सनल गाड़ियों से जाते आते है और अगर ट्रेन से जाना भी होता है तो क्या उनको जानकारी नही है की कितनी समस्याएं है एक नंबर स्टेशन से दो या तीन नंबर प्लेटफार्म में जाने आने में,
कृपया बुद्धिजीवी नागरिक हमारे स्वयंसेवी संगठन और नेता कुछ पहल करे ताकि शहडोल स्टेशन में शीघ्र अति स्लोप ,लिफ्ट या एसिलेटर बने,,

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper