भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मैहर उपजेल से दीवार फांदकर भागे दो कैदी, हरकत में आया प्रशासन

224
Above News

सतना। जिले के मैहर उपजेल से शनिवार शाम लगभग 4 बजे दो कैदी दीवार फांदकर भागने में सफल हो गए। इस दौरान जेल के बाहर महिला सिपाही विनिता पटेल ने अपनी राइफल से हवाई फायर भी किया लेकिन आरोपित नहीं रुके। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है जिसके बाद मौके पर जेल अधीक्षक सहित एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित जिला प्रशासन और पुलिस का अमला पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि जेल से भागने वाले दोनों आरोपित चोरी के आरोप में सजा काट रहे थे। वहीं शाम को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और कलेक्टर अजय कटेसरिया भी मौके पर पहुंच गए।

सतना के हैं आरोपित : चोरी के आरोपित 19 वर्षीय शिवम उर्फ शिब्बू रावत पिता पुन्नाालाल रावत निवाजी रामनगर सतना और दूसरा आरोपित उपेंद्र रावत पिता वंशीलाल रावत निवासी रामनगर सतना के रहने वाले हैं जिन्हें अमरपाटन मजिस्ट्रेट द्वारा 12 अगस्त को धारा 457, 380 के तहत सजा सुनाई गई थी। इनकी 24 अगस्त को पेशी भी थी लेकिन इसके पूर्व ही ये मैहर उपजेल से दीवार फांदकर भाग खड़े हुए।

जेल की सुरक्षा पर उठ सवाल : मैहर उपजेल से दीवार फांदकर भागे दो कैदियों की इस हरकत के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं कैदियों के भागने का सीसीटीवी फुटेज और तस्वीर भी जेल और पुलिस प्रशासन ने की है और नागरिकों से भी फरार कैदियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद उप जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सतना से कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर देर शाम तक जेल का मुआयना किया। वहीं पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस तरह दो कैदी जेल से दीवार फांदकर फरार हुए हैं इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कैदियों ने 12 अगस्त को सजा होने के दिन से ही तैयारी कर रखी थी।

बेबाक शक्ति समाचार:- देश-प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार
अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट
24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

प्लेस्टोर पर बेबाक शक्ति समाचार एैप भी आप लोड कर सकते हैं ।समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर- 7000964016, 7999140850,

आप अपनी समस्या या आपके आस पास हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमाण के साथ आप हमारे Gmail पर भी भेज सकते है हमारा Gmail :- bebakshakti.com तथा akhileshsharma649@gmail.com पर भेेेज सकते है

नोट:-(शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करे मुह पर मास्क एवं दोगज की दुरी बना कर रखे ध्यान रखे हम सुरक्षीत तो हमारा परिवार सुरक्षीत)

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper